साउथ इंडियन पकवानो में 'डोसा' खाना सभी बहुत पसंद करते हैं. इसकी कई वैरायटी होती हैं जिनमें से एक है रवा डोसा. रवा यानी सूजी से बना यह डोसा खाने में बहुत ही टेस्टी लगता है. नारियल की चटनी और सांभर के साथ इसका स्वाद और भी मजेदार लगता है.
Servings
1 - 2
★ 4.6
Rating
5 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
आधा कप रवा (सूजी), आधा कप चावल का आटा, एक चौथाई कप मैदा, दो हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), एक प्याज (बारीक कटा हुआ), आधा इंच अदरक (कद्दूकस किया हुआ), करी पत्ता 8-10, एक छोटा चम्मच हरा धनिया, आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच साबुत जीरा, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार, तेल डोसा बनाने के लिए
🍳 विधि
1
सबसे पहले रवा, चावल का आटा और मैदे को एक कटोरी में डालकर अच्छे से मिक्स करें.
2
अब इसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक, काली मिर्च पाउडर, जीरा, करी पत्ता और नमक मिलाएं.
3
जरूरत के अनुसार पानी डालते हुए घोल/ बैटर तैयार करें और इसे आधे घंटे के लिए रख दें.
4
तय समय के बाद घोल को एक बार और चला लें.
5
मीडियम आंच में एक तवा गरम करने के लिए रखें.
6
तवे के गरम होते ही तवे पर थोड़ा सा तेल डालें.
7
जैसे ही तेल गरम हो जाए आंच धीमी कर घोल को धीरे-धीरे बाहर से अंदर की ओर डालें.
8
डोसे के ऊपर भी एक चम्मच से चारों तरफ थोड़ा सा तेल डाल दें.
9
मिनट बाद इसे पलटकर दूसरे साइड से भी सेंक लें. इसे आप जितना ज्यादा सेंकेंगे, यह उतना ही गोल्डन और करारा बनेगा.
10
तैयार है रवा डोसा. सांभर और नारियल की चटनी के साथ सर्व करें.
#Rava Dosa#Rava Dosa Recipe#Rava Dosa Recipe in Hindi#Rava Dosa Recipe video#Rava Dosa images#How to make Rava Dosa#Ingredients Of Rava Dosa#Rava Dosa Ingredients#Key Ingredients Of Rava Dosa#instant rava dosa#how to prepare rava dosa#rava dosa