Full Version →

ऐसे बनाइए रवा पनीर चीला

स्‍नैक्‍स वेज

बेसन चीला का स्‍वाद तो आपने चखा ही होगा. चीले को और भी स्वादिष्ट बनाता है सूजी यानी रवा. रवा चीला बनाने की रेसिपी बहुत आसान है जिसे आप नाश्‍ते में या स्‍नैक्‍स के तौर पे आसानी से बना सकते हैं.

Servings
2 - 4
★ 4
Rating
4 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक बाउॅल में दही, रवा और घिसा हुआ पनीर डालकर अच्‍छी तरह मिलाएं.
  2. 2
    अब इसमें आटा और थोड़ा पानी डालकर इसे मिक्‍सी में डालकर पेसट बना लें.
  3. 3
    पेस्‍ट को बॉउल में निकालकर इसमें सारी कटी सब्‍जियां, नमक, अदरक और हरा धनिया डालकर अच्‍छी तरह से मिला लें.
  4. 4
    घोल को अच्‍छी तरह से फेंटकर 10-15 के लिए ढककर अलग रख दें.
  5. 5
    मीडियम आंच पे एक नॉन स्टिक पैन को गर्म कर इसमें थोड़ा सा तेल डालकर चिकना कर लें.
  6. 6
    पैन के गरम होते ही एक चमचे की सहायता से पेस्ट गोलाकार में फैला दें.
  7. 7
    चीले के किनारों और चीले पर थोड़ा सा तेल लगाएं.
  8. 8
    जब चीला एक साइड से पक जाए तो इसे दूसरी तरफ से भी इसी तरह सेंक लें.
  9. 9
    बाकी के पेस्‍ट से भी इसी तरह से चीले बना लें.
  10. 10
    तैयार है रवा पनीर चीला. अपनी पसंद की चटनी के साथ सर्व करें.
#how to make rava paneer cheela recipe in hindi #rava #sooji #paneer #indian kitchen #indian recipe
View Full Version