ऐसे बनाइए रवा पनीर चीला

ऐसे बनाइए रवा पनीर चीला

बेसन चीला का स्‍वाद तो आपने चखा ही होगा. चीले को और भी स्वादिष्ट बनाता है सूजी यानी रवा. रवा चीला बनाने की रेसिपी बहुत आसान है जिसे आप नाश्‍ते में या स्‍नैक्‍स के तौर पे आसानी से बना सकते हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कप रवा
  • 1/4 गेंहू का आटा
  • 1 कप दही
  • 1 प्याज (बारीक कटी हुई)
  • 2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 1 कप पत्‍ता गोभी (बारीक कटी हुई)
  • 1 शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 100 ग्राम पनीर (कद्दूकस किया हुआ)
  • 1-2 टीस्पून हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
  • 1 टीस्पून अदरक (कसा हुआ), तेल जरूरत के अनुसार, नमक स्‍वादानुसार

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले एक बाउॅल में दही, रवा और घिसा हुआ पनीर डालकर अच्‍छी तरह मिलाएं.
- अब इसमें आटा और थोड़ा पानी डालकर इसे मिक्‍सी में डालकर पेसट बना लें.
- पेस्‍ट को बॉउल में निकालकर इसमें सारी कटी सब्‍जियां, नमक, अदरक और हरा धनिया डालकर अच्‍छी तरह से मिला लें.
- घोल को अच्‍छी तरह से फेंटकर 10-15 के लिए ढककर अलग रख दें.
- मीडियम आंच पे एक नॉन स्टिक पैन को गर्म कर इसमें थोड़ा सा तेल डालकर चिकना कर लें.
- पैन के गरम होते ही एक चमचे की सहायता से पेस्ट गोलाकार में फैला दें.
- चीले के किनारों और चीले पर थोड़ा सा तेल लगाएं.
- जब चीला एक साइड से पक जाए तो इसे दूसरी तरफ से भी इसी तरह सेंक लें.
- बाकी के पेस्‍ट से भी इसी तरह से चीले बना लें.
- तैयार है रवा पनीर चीला. अपनी पसंद की चटनी के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (4 ratings)
4 avg from 4 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए रवा पनीर चीला एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप रवा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes