इस मौसम में पकौड़ों का कुछ अलग जायका चाहते हैं तो बना सकते हैं साबूदाना पकौड़े. यह करारे और टेस्टी लगेंगे. देखें इसे बनाने का तरीका...
Servings
2 - 4
★ 4
Rating
257 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
1 कप साबूदाना भिगोए हुए
3 कप आलू, उबले और मैश किए हुए
1-2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई, आधा चम्मच जीरा, आधा चम्मच चीनी
3 बड़ा चम्मच गेहूं का आटा
1 चौथाई कप मूंगफली
स्वादानुसार नमक
🍳 विधि
1
सबसे साबूदाना से पानी निकालकर अलग रख लें.
2
अब मध्यम आंच पर एक पैन रखें और इसमें मूंगफली डालकर सुनहरा होने तक भून लें. ठंडाकर इसे ग्राइंडर में डालकर दरदरा पीस लें.
3
एक बाउल में आटा, हरी मिर्च, जीरा, साबूदाना, मूंगफली और आलू डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
4
फिर इसमें नमक और चीनी मिलाएं और मिक्स कर लें.
5
एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म होने के लिए मध्मय आंच पर रखें. (तेल गर्म हुआ है या नहीं यह देखने के लिए मिश्रण की मटर की दाने इतनी लोई इसमें डालें. अगर यह तुंरत पकने लगती है तो तेल गर्म हो चुका है.)
6
जब तक तेल गर्म हो रहा तो हथेलियों में पानी लगाकर मिश्रण से छोटी-छोटी लोइयां बना लें.
7
अब तेल में 4-5 पकौड़े डालकर सुनहरा होने तक तल लें.
8
इसी तरह सभी पकौड़े तल लें.
9
पकौड़ों को किचन पेपर रखें ताकि इनका एक्स्ट्रा निकल जाए.
10
धनिया चटनी के साथ गर्मागर्म पकौड़ों को सर्व करें.
#sabudana pakoda#sabudana vada#sabudana tikki#paneer pakode#pyaaz ke pakode#chana daal pyaaz ke pakode#indian recipes#indian kitchen#how to make sabudana pakoda recipe in hindi