Full Version →

कूकर में बनाएं एकदम खस्ता और टेस्टी समोसे

स्‍नैक्‍स वेज

आजकल की हेल्दी और फिट लाइफस्टाइल को फॉलो करने के लिए लोग अपनी फेवरेट चीजों से भी मुंह मोड़ लेते हैं जैसे समोसा. अब क्योंकि ये तेल में फ्राई कर बनाया जाता है इसलिए लोग इसे खाने से बचते हैं पर आज हम आपको बता रहे हैं कि किस तरह से आप समोसे को बिना तले कूकर में बनाकर इसका स्वाद ले सकते हैं.

Servings
1 - 2
★ 3.6
Rating
21 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक बाउल में मैदा, नमक और थोड़ा सा पानी डालकर नरम आटा गूंद लें.
  2. 2
    एक दूसरे बाउल में आलू, पनीर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, चाट मसाला, गरम मसाला और नमक डालकर मिक्स कर स्टफिंग तैयार कर लें.
  3. 3
    अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लें.
  4. 4
    एक लोई को पूरी जितना बेलकर स्टफिंग का एक चम्मच इसमें रख दें और समोसे की शेप में तिकोना मोड़ कर पैक कर दें.
  5. 5
    अब प्रेशर कूकर में नमक डालकर एक जाली स्टैंड रखें और कूकर का ढक्कन बंद कर इसे 10 मिनट तक गरम होने दें.
  6. 6
    एक प्लेट पर घी लगाकर चिकना कर लें.
  7. 7
    अब समोसे पर हल्का घी लगाकर इन्हें चिकना कर घी लगी प्लेट पर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर रख दें.
  8. 8
    मिनट बाद कूकर का ढक्कन हटाकर समोसे की प्लेट को जाली स्टैंड पर रख दें.
  9. 9
    कूकर का ढक्कन लगाकर इसे 15 से 20 मिनट तक सिकने दें.
  10. 10
    तैयार है समोसे. इसे एयर टाइट कंटेनर में भरकर कई दिनों तक खा सकते हैं.
#samosa in cooker #easy samosa in cooker #tasty samosa in cooker #home made samosa in cooker #samosa in cooker bnae vidhi #samosa in cooker in hindi #how to make samosa in cooker in hindi #how to make samosa in cooker
View Full Version