सेअल मानी बची हुई रोटियों से बनाया जाने वाला एक टेस्टी और मसालेदार नाश्ता है. यह सिंधी और महाराष्ट्रियन रसोई की खास रेसिपी है. इसे आप भी आसानी से बना सकते हैं...
Servings
2 - 4
★ 3.8
Rating
283 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
5-6 बची हुई रोटी
3 हरी मिर्च
3 चम्मच तेल
1/2 चम्मच जीरा
2 प्याज, मीडियम आकार के
2 टमाटर, मीडियम आकार के
1 चम्मच हरा धनिया, कटा हुआ
1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
1 चम्मच धनिया पाउडर
1/2 चम्मच जीरा पाउडर
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार
1 नींबू
🍳 विधि
1
सबसे पहले प्याज, हरी मिर्च और टमाटर को बारीक टुकड़ों में काट लें.
2
अब एक पैन में तेल डालकर गरम करें और उसमें जीरा डालकर भूनें.
3
जब जीरा चटकने लगे तो उसमें प्याज और हरी मिर्च डालकर भूनें.
4
प्याज सुनहरा भूरा होने तक चलाएं.
5
अब उसमें टमाटर और नमक डालकर डच्छी तरह पकाएं जब तक कि टमाटर मुलायम न हो जाए.
6
टमाटर के मुलायम होते ही इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
7
अब उसमें रोटी के टुकड़े करके डालें और 1/4 कप पानी मिलाकर 5 मिनट के लिए पकाएं.
8
जब रोटियों के टुकड़े मसाले में अच्छी तरह मिक्स हो जाएं तो उसमें हरी धनिया डालकर मिलाएं और गैस बंद कर दें.
9
सेअल मानी तैयार है. इसमें नींबू का रस निचोड़कर गरमागर्म सर्व करें.
#seyal maani recipe#seyal maani recipe in hindi#leftover chapati upama recipe#leftover chapati upama recipe in hindi#how to make seyal maani recipe at home