सेअल मानी
Back
स्‍नैक्‍स वेज,ब्रेकफास्‍ट

सेअल मानी

सेअल मानी बची हुई रोटियों से बनाया जाने वाला एक टेस्‍टी और मसालेदार नाश्‍ता है. यह सिंधी और महाराष्ट्रियन रसोई की खास रेसिपी है. इसे आप भी आसानी से बना सकते हैं... 

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 5-6 बची हुई रोटी
  • 3 हरी मिर्च
  • 3 चम्‍मच तेल
  • 1/2 चम्‍मच जीरा
  • 2 प्‍याज, मीडियम आकार के
  • 2 टमाटर, मीडियम आकार के
  • 1 चम्‍मच हरा धनिया, कटा हुआ
  • 1/2 चम्‍मच हल्‍दी पाउडर
  • 1 चम्‍मच धनिया पाउडर
  • 1/2 चम्‍मच जीरा पाउडर
  • 1/2 चम्‍मच लाल मिर्च पाउडर, नमक स्‍वादानुसार
  • 1 नींबू

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4

- सबसे पहले प्‍याज, हरी मिर्च और टमाटर को बारीक टुकड़ों में काट लें.
- अब एक पैन में तेल डालकर गरम करें और उसमें जीरा डालकर भूनें.
- जब जीरा चटकने लगे तो उसमें प्‍याज और हरी मिर्च डालकर भूनें.
- प्‍याज सुनहरा भूरा होने तक चलाएं.
- अब उसमें टमाटर और नमक डालकर डच्‍छी तरह पकाएं जब तक कि टमाटर मुलायम न हो जाए.
- टमाटर के मुलायम होते ही इसमें हल्‍दी पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्‍छी तरह मिक्‍स करें.
- अब उसमें रोटी के टुकड़े करके डालें और 1/4 कप पानी मिलाकर 5 मिनट के लिए पकाएं.
- जब रोटियों के टुकड़े मसाले में अच्‍छी तरह मिक्‍स हो जाएं तो उसमें हरी धनिया डालकर मिलाएं और गैस बंद कर दें.
- सेअल मानी तैयार है. इसमें नींबू का रस निचोड़कर गरमागर्म सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.8 (283 ratings)
3.8 avg from 283 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सेअल मानी एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्‍ट रेसिपी है, जिसे 5-6 बची हुई रोटी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes