Full Version →

कूकर में रुई जैसा सॉफ्ट और स्पंज केक बनाने की रेसिपी

स्‍नैक्‍स वेज

केक बनाना आसान है. लेकिन इसे मुलायम बनाने के लिए कुछ खास चीजों का ध्यान रखना होता है. अगर आप यह रेसिपी फॉलो करके केक बनाएंगे तो यह बनेगा एकदम रुई जैसा सॉफ्ट. जानिए कूकर में कैसे बनाते हैं ऐसा मुलायम केक.

Servings
2 - 4
★ 3.2
Rating
19 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    कूकर में नमक डालकर फैला लें.
  2. 2
    नमक के ऊपर सेपरेट जाली वाली प्लेट और सेपरेटर जाली रखकर कूकर को ढककर 10 मिनट तक मीडियम आंच पर रखें. कूकर के ढक्कन की सीटी और रबड़ निकाल लें.
  3. 3
    जब तक कूकर प्रीहीट हो रहा है तब तक बैटर बना लें.
  4. 4
    बैटर बनाने के लिए एक बड़े बर्तन में बटर, तेल, चीनी पाउडर डालकर कांटे वाले चम्मच या फिर व्हिस्क से अच्छी तरह चलाते हुए मिलाएं.
  5. 5
    तीनों को एक मिनट तक फेंट कर बढ़िया पेस्ट तैयार करें.
  6. 6
    इसके बाद पेस्ट में मिल्कमेड डालकर 3-4 मिनट तक अच्छी तरह फेंटें. फेंटने के बाद इसे अलग रख दें.
  7. 7
    एक बर्तन में दूध लें और इसमें वेनिगर और वनील एसेंस डालकर अच्छी तरह मिला लें. ध्यान रखें दूध ठंडा या फ्रिज में रखा हुआ इस्तेमाल नहीं करना है. इसे हल्का गुनगुना रखें.
  8. 8
    एक बड़े कांच के बाउल में मैदा, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा मिलाकर छान लें.
  9. 9
    इसके बाद बटर और तेल वाले पेस्ट में थोड़ा-थोड़ा करके दूध और मैदा डालकर हल्के हाथ से चलाते हुए मिलाते जाएं. ऐसा करने से मैदे में गांठें नहीं पड़ेंगी.
  10. 10
    ओवन या कूकर में नहीं, कड़ाही में बनाएं एगलेस केक
  11. 11
    मैदा मिलाते समय धीरे-धीरे मिक्स करने से केक ज्यादा सॉफ्ट बनता है.
  12. 12
    केक का बैटर रेडी है.
  13. 13
    केक टिन में थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना कर लें. या फिर इसमें बटर पेपर बिछा लें.
  14. 14
    बटर पेपर केक बिछाकर इस पर केक का बैटर डाल दें. ध्यान रखें कि केक का बैटर बर्तन के आधे से ज्यादा न हो.
  15. 15
    बैटर भरी केक की टिन को कूकर में डालें.
  16. 16
    ढक्कन बंद करके 40 मिनट तक बेक करें. आंच मीडियम रखें.
  17. 17
    मिनट कूकर का ढक्कन खोलकर केक को चेक कर लें. अगर यह नहीं पका है या फिर इसमें कुछ कसर रहे तो 2-3 मिनट और आंच पर रखें.
  18. 18
    इस विधि से बनाना सीखिए केक, बनेगा सॉफ्ट और स्पंजी
  19. 19
    तय समय बाद केक के बर्तन को बाहर निकाल कर ठंडा होने के लिए रख दें.
  20. 20
    बर्तन से निकालकर टुकड़ों में काटकर खाएं और खिलाएं.
#how to make soft and eggless sponge cake in cooker #How do you make a vanilla eggless cake? #How can we make cake at home without egg? #How do you make cake ingredients? #easy pressure cooker cake recipes #how to make eggless cake in cooker in hindi
View Full Version