कूकर में रुई जैसा सॉफ्ट और स्पंज केक बनाने की रेसिपी

कूकर में रुई जैसा सॉफ्ट और स्पंज केक बनाने की रेसिपी

केक बनाना आसान है. लेकिन इसे मुलायम बनाने के लिए कुछ खास चीजों का ध्यान रखना होता है. अगर आप यह रेसिपी फॉलो करके केक बनाएंगे तो यह बनेगा एकदम रुई जैसा सॉफ्ट. जानिए कूकर में कैसे बनाते हैं ऐसा मुलायम क

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • बेकिंग के लिए सामग्री
  • 5-6 लीटर वाला बड़ा कूकर
  • 250 ग्राम नमक, सेपरेटर प्लेट, सेपरेटर जाली, बैटर की सामग्री
  • 3 टेबलस्पून बटर
  • 3 टेबलस्पून तेल
  • 50 ग्राम पिसी चीनी
  • 250 ग्राम मिल्कमेड कंडेंस्ड मिल्क
  • 250 मिली दूध
  • 1 1/2 टीस्पून वेनिगर
  • 1/2 टीस्पून वनीला एसेंस
  • 200 ग्राम मैद (1 1/2 कप)
  • 1 1/2 टीस्पून बेकिंग पाउडर
  • 1/2 टीस्पून बेकिंग सोडा, गोल केक टिन (जो कूकर के अंदर आसानी से आ जाए)

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- कूकर में नमक डालकर फैला लें.
- नमक के ऊपर सेपरेट जाली वाली प्लेट और सेपरेटर जाली रखकर कूकर को ढककर 10 मिनट तक मीडियम आंच पर रखें. कूकर के ढक्कन की सीटी और रबड़ निकाल लें.
- जब तक कूकर प्रीहीट हो रहा है तब तक बैटर बना लें.
- बैटर बनाने के लिए एक बड़े बर्तन में बटर, तेल, चीनी पाउडर डालकर कांटे वाले चम्मच या फिर व्हिस्क से अच्छी तरह चलाते हुए मिलाएं.
- तीनों को एक मिनट तक फेंट कर बढ़िया पेस्ट तैयार करें.
- इसके बाद पेस्ट में मिल्कमेड डालकर 3-4 मिनट तक अच्छी तरह फेंटें. फेंटने के बाद इसे अलग रख दें.
- एक बर्तन में दूध लें और इसमें वेनिगर और वनील एसेंस डालकर अच्छी तरह मिला लें. ध्यान रखें दूध ठंडा या फ्रिज में रखा हुआ इस्तेमाल नहीं करना है. इसे हल्का गुनगुना रखें.
- एक बड़े कांच के बाउल में मैदा, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा मिलाकर छान लें.
- इसके बाद बटर और तेल वाले पेस्ट में थोड़ा-थोड़ा करके दूध और मैदा डालकर हल्के हाथ से चलाते हुए मिलाते जाएं. ऐसा करने से मैदे में गांठें नहीं पड़ेंगी.
ओवन या कूकर में नहीं, कड़ाही में बनाएं एगलेस केक

- मैदा मिलाते समय धीरे-धीरे मिक्स करने से केक ज्यादा सॉफ्ट बनता है.
- केक का बैटर रेडी है.
- केक टिन में थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना कर लें. या फिर इसमें बटर पेपर बिछा लें.
- बटर पेपर केक बिछाकर इस पर केक का बैटर डाल दें. ध्यान रखें कि केक का बैटर बर्तन के आधे से ज्यादा न हो.
- बैटर भरी केक की टिन को कूकर में डालें.
ढक्कन बंद करके 40 मिनट तक बेक करें. आंच मीडियम रखें.
- 35 मिनट कूकर का ढक्कन खोलकर केक को चेक कर लें. अगर यह नहीं पका है या फिर इसमें कुछ कसर रहे तो 2-3 मिनट और आंच पर रखें.
इस विधि से बनाना सीखिए केक, बनेगा सॉफ्ट और स्पंजी

- तय समय बाद केक के बर्तन को बाहर निकाल कर ठंडा होने के लिए रख दें.
- बर्तन से निकालकर टुकड़ों में काटकर खाएं और खिलाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.2 (19 ratings)
3.2 avg from 19 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

कूकर में रुई जैसा सॉफ्ट और स्पंज केक बनाने की रेसिपी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे बेकिंग के लिए सामग्री और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes