सोयाबीन की सब्जी बनाना तो आम बात है लेकिन अगर इसी सोयाबीन को स्नैक्स में परोसना और खाना चाहते हैं तो पकवानगली में जनिए सोया 65 की रेसिपी.
Servings
1 - 2
★ 3.2
Rating
10 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
आधा कप सोयाबीन, दो बड़े चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट, एक छोटा चम्मच चाट मसाला, चुटकीभर हल्दी, एक छोटा चम्मच दही, दो बड़े चम्मच बेसन, आधा छोटा चम्मच कॉर्न फ्लोर, एक चौथाई गरम मसाला, चुटकीभर लाल मिर्च, नमक स्वादनुसार, तेल तलने के लिए
🍳 विधि
1
सबसे पहले मीडियम आंच पर एक बर्तन में पानी उबालने के लिए रखें.
2
पानी में उबाल आने लगे तो आंच बंद कर दें और सोयाबीन को इसमें 10 से 15 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें.
3
तय समय के बाद सोयबीन को छानकर हाथों से इसका पानी निचोड़ लें और एक बड़े बाउल में निकाल लें.
4
अदरक-लहसुन पेस्ट, हल्दी, दही , बेसन , कॉर्न फ्लोर, गरम मसाला , नमक और लाल मिर्च डालकर अच्छे से मिला लें और 5 से 10 मिनट तक छोड़ दें.
5
अब मीडियम आंच पर एक कड़ाही में तेल गरम होने करने के लिए रखें.
6
तेल गरम होने के बाद इसमें थोड़ा सा सोयाबीन डालकर चारों तरफ सुनहरा होने तक तल लें और एक प्लेट में निकालकर रखते जाएं.
7
बाकी की बची सोयाबीन को भी इसी तरह तल लें.
8
तैयार है सोया 65. चाट मसाला छिड़ककर सर्व करें.
#how to make soya 65 recipe in hindi#how to prepare meal maker fry in hindi#soya chunks recipes indian#soya chunks curry by pakwangali in hindi#soya chunks sabzi recipe in hindi#soyabean rice recipe in hindi#soya bean recipes indian style#soya bean c