सोयबीन को दीजिए नया स्वाद, बनाइए सोया 65

सोयबीन को दीजिए नया स्वाद, बनाइए सोया 65

सोयाबीन की सब्जी बनाना तो आम बात है लेकिन अगर इसी सोयाबीन को स्नैक्स में परोसना और खाना चाहते हैं तो पकवानगली में जनिए सोया 65 की रेसिपी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • आधा कप सोयाबीन, दो बड़े चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट, एक छोटा चम्मच चाट मसाला, चुटकीभर हल्दी, एक छोटा चम्मच दही, दो बड़े चम्मच बेसन, आधा छोटा चम्मच कॉर्न फ्लोर, एक चौथाई गरम मसाला, चुटकीभर लाल मिर्च, नमक स्वादनुसार, तेल तलने के लिए

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले मीडियम आंच पर एक बर्तन में पानी उबालने के लिए रखें.
- पानी में उबाल आने लगे तो आंच बंद कर दें और सोयाबीन को इसमें 10 से 15 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें.
- तय समय के बाद सोयबीन को छानकर हाथों से इसका पानी निचोड़ लें और एक बड़े बाउल में निकाल लें.
- अदरक-लहसुन पेस्ट, हल्दी, दही , बेसन , कॉर्न फ्लोर, गरम मसाला , नमक और लाल मिर्च डालकर अच्छे से मिला लें और 5 से 10 मिनट तक छोड़ दें.
- अब मीडियम आंच पर एक कड़ाही में तेल गरम होने करने के लिए रखें.
- तेल गरम होने के बाद इसमें थोड़ा सा सोयाबीन डालकर चारों तरफ सुनहरा होने तक तल लें और एक प्लेट में निकालकर रखते जाएं.
- बाकी की बची सोयाबीन को भी इसी तरह तल लें.
- तैयार है सोया 65. चाट मसाला छिड़ककर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.2 (10 ratings)
3.2 avg from 10 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सोयबीन को दीजिए नया स्वाद, बनाइए सोया 65 एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे आधा कप सोयाबीन, दो बड़े चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट, एक छोटा चम्मच चाट मसाला, चुटकीभर हल्दी, एक छोटा चम्मच दही, दो बड़े चम्मच बेसन, आधा छोटा चम्मच कॉर्न फ्लोर, एक चौथाई गरम मसाला, चुटकीभर लाल मिर्च, नमक स्वादनुसार, तेल तलने के लिए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes