कड़ाही कॉर्न-पनीर
Back
दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

कड़ाही कॉर्न-पनीर

आज के लंच में कुछ स्पेशल बनाने के मूड में हैं तो बनाएं पनीर और कॉर्न का एक लजीज स्वाद. कड़ाही कॉर्न-पनीर की डिश आपके संडे लंच को जायकेदार बना देगी. आइए यहां जानें इसकी आसान सी रेसिपी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 250 ग्राम पनीर
  • 10-15 बेबी कॉर्न
  • 2 प्याज
  • 3 शिमला मिर्च
  • 3 टमाटर
  • 2 चम्मच तेल या मक्खन
  • 1 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच जीरा पाउडर
  • 1 चम्मच कसूरी मेथी
  • 1 चम्मच कटा हरा धनिया, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- पनीर के मध्यम आकार के चौकोर टुकड़े काट लें और बेबी कॉर्न को पतले स्लाइसेज में काटें.
- प्याज को छीलकर बड़े टुकड़ों में काट लें. इसके साथ ही टमाटर और शिमला मिर्च के बीज निकालकर उनको भी बड़े चौकोर टुकड़ों में काट लें.
- अब कड़ाही में तेल या मक्खन गरम करके उसमें तेज आंच पर प्याज नरम होने तक भून लें.
- उसके बाद बेबी कॉर्न, शिमला मिर्च, टमाटर, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, कसूरी मेथी और नमक मिलाकर सब्जियां नरम होने तक भून लें.
- अब उसमें पनीर के टुकड़े डालकर और हल्का सा पानी डालकर थोड़ा पका लें.
- कड़ाही कॉर्न-पनीर तैयार है. कटी हरी धनिया से सजाकर रोटी या पुलाव के साथ गरमागर्म सर्व करें.

 

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (92 ratings)
3.9 avg from 92 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

कड़ाही कॉर्न-पनीर एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम पनीर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes