मसाला सोया चाप

मसाला सोया चाप

सोया चाप एक ऐसी चीज है जिसे आप कई तरह से बना सकते हैं. पकवानगली में जानें मसाला सोया चाप बनाने की विधि.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • चार सोया चाप, एक प्याज (बारीक कटा हुआ), दो बड़ा चम्मच लहसुन-अदरक का पेस्ट, एक टमाटर (बारीक कटा हुआ), एक छोटा चम्मच जीरा, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटी चम्मच हल्दी, एक छोटा चम्मच गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, आधा छोटा गिलास पानी

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले सभी सोया चाप को स्टिक से निकालकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
- मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही सोया चाप के टुकड़ों को सुनहरा होने तक फ्राई कर लें और एक प्लेट में निकालकर रख लें.
- पैन में थोड़ा और तेल डालकर गरम कर लें. तेल के गरम होते ही जीरा, लहसुन-अदरक का पेस्ट, प्याज डालकर भूनें.
- प्याज के गोल्डन ब्राउन होते ही टमाटर मिलाएं और इसके सॉफ्ट होने तक भूनें.
- अब हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालकर कड़छी से चलाते हुए अच्छे से मिक्स कर लें.
- आधा गिलास पानी मिलाकर पांच मिनट तक ढककर पकाएं और फिर आंच बंद कर दें.
- तैयार है मसाला सोया चाप . पराठे या चावल के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.5 (24 ratings)
3.5 avg from 24 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मसाला सोया चाप एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे चार सोया चाप, एक प्याज (बारीक कटा हुआ), दो बड़ा चम्मच लहसुन-अदरक का पेस्ट, एक टमाटर (बारीक कटा हुआ), एक छोटा चम्मच जीरा, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटी चम्मच हल्दी, एक छोटा चम्मच गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, आधा छोटा गिलास पानी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes