ऐसे बनाएं सोया चाप स्टिक्स

ऐसे बनाएं सोया चाप स्टिक्स

अगर आप सोया चाप स्टिक्स को अब तक बाजार से ही खरीदते आए हैं तो अब पकवानगली में जानें इसे घर पर ही बनाने का आसान तरीका.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कटोरी सोयाबीन की दाल
  • 1 कटोरी सोया चंक्स, आधी कटोरी मैदा
  • 1 छोटा चम्मच नमक
  • 3-4 स्टिक्स, पानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सोया चाप स्टिक्स बनाने के लिए सबसे पहले ब्लेंडर में दाल की महीन पीस लें. (सोया चाप करी)
- दाल को एक बर्तन में निकालकर रखें और फिर सोया चंक्स को भी पीसकर पिसी हुई दाल के साथ रखें. (चटपटा आलू मसाला)
- पेस्ट में अब नमक और मैदा मिलाकर अच्छे से गूंदें.
- गूंदे हुए आटे की लोइयां तोड़कर इनकी रोटियां बेल लें. (चटपटा क्रिस्पी सोयाबीन कबाब)
- चाकू से रोटी को अब लंबा- लंबा काटें.
- अब स्टिक्स लें और रोटी के कटे लंबे टुकड़ों को तिरछे आकार में घुमाते हुए स्टिक पर लपेटें. (सोया पकौड़ा)
- मीडियम आंच में एक पैन में पानी गर्म करने के लिए रखें.
- पानी के गर्म होते ही सोया स्टिक डालकर 5 मिनट के लिए उबालें. (सोया मंचूरियन)
- तय समय के बाद स्टिक को तुरंत ठंडे पानी में 10 से 15 मिनट के लिए डालकर रख दें.
- तैयार है सोया चाप स्टिक्स.

नोट:
- आप इसे एक प्लास्टिक बैग में बंद कर रख सकते हैं और जब मन चाहे इसकी ग्रेवी बना सकते हैं.

Photo- lakshmirecipes.com

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.6 (20 ratings)
3.6 avg from 20 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाएं सोया चाप स्टिक्स एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कटोरी सोयाबीन की दाल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes