ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 1 कप सोयाबीन
- 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
- 1 छोटा चम्मच कश्मीरी मिर्च
- 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 21/2 बड़े चम्मच मक्के का आटा
- स्वाद अनुसार नमक, तेल तलने के लिए, सूप के लिए
- 2 बड़ा चम्मच तेल
- 2 बड़ा चम्मच लहसुन बारीक कटे हुए
- 1/2 बड़ा चम्मच अदरक (अगर चाहें तो)
- 1/2 कप प्याज/प्याजी (हरे या सफेद) बारीक कटे
- 1/2 कप शिमला मिर्च बारीक कटे
- 11/2 छोटा चम्मच सोया सॉस
- 1 बड़ा चम्मच चिली सॉस
- 1 बड़ा चम्मच टॉमेटो सॉस
- 11/2 बड़ा चम्मच विनेगर
- 3/4 छोटा चम्मच चीनी
- 1/4 से 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच मक्के का आटा
- 1 कप पानी, नमक स्वादानुसार
- 1/2 बड़ा चम्मच काली मिर्च
विधि
-जब सोयाबीन नरम हो जाए उसे छान लें और गैस बंद कर दें.
-अब सोयाबीन में नमक, अदरक-लहसुन पेस्ट लाल मिर्च पाउडर और मक्के का आटा मिला कर अच्छे से फेट लें और 10 मिनट के लिए छोड़ दें.(ऐसे बनाएं सॉफ्ट पकौड़े)
-अब कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें सोयाबीन डाल कर धीमी आंच पर पकाएं. जब यह सुनहरा होने लगे तो इसे उतार कर किसी बरतन में रख लें.
अब सूप बनाने के लिए...
- एक छोटा चम्मच मक्का के आटे को 1 कप पानी में मिलाकर अच्छे से फेंट कर रख लें.
- सूप बनाने के लिए कड़ाही में तेल डालकर गरम करें. गरम होने के बाद इसमें लहसुन और कटे हुए सब्जी (प्याजी और शिमला मिर्च) मिला कर तेज आंच पर लगभग 5 मिनट तक फ्राई करें.
- समय पूरा होने पर इसमें सोया, चिली और टमाटर सॉस के साथ विनेगर मिला लें.
- अब फेटे हुए मक्के के आटे को कड़ाही में डाल दें. साथ ही इसमें सूप के लिए पानी भी मिला लें.
- इसके बाद इसमें स्वादानुसार नमक और चीनी मिला लें.(चावल के साथ मजा लें चिकन मंचूरियन का)
- अब आंच कम कर के इसे अच्छे से मिला लें और जबतक ग्रेवी गाढ़ा न हो जाए इसे पकाते रहें.
- जब सूप तैयार हो जाए गैस बंद करके इसमें ऊपर से काली मिर्च का पाउडर मिला लें.
- अब इसे ठंडा होने के लिए रख दें.
- जब यह ठंडा हो जाए इसमें सोयाबीन मिला दें और सर्व करें.(ब्रेड मंचुरियन)
photo: aashafood.com
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
सोया मंचूरियन एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप सोयाबीन और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह चाइनीज़,इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
सोया मंचूरियन बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप सोयाबीन तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
सोया मंचूरियन बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह सोया मंचूरियन रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
सोया मंचूरियन बनाने के लिए 1 कप सोयाबीन के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, सोया मंचूरियन को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
सोया मंचूरियन का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
सोया मंचूरियन एक लोकप्रिय चाइनीज़,इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT