Full Version →

अब घर में बनाइये बाजार वाली सोया स्टिक नमकीन

स्‍नैक्‍स वेज

सोया स्टिक नमकीन बहुत ही आसान तरीके से बनने वाली स्नैक्स है और यह स्वाद में भी खास है. इसे सोयाबीन के आटे और बेसन के मिश्रण से बनाया जाता है.

Servings
2 - 4
★ 4.6
Rating
9 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक बड़े बाउल में सोयाबीन आटा, बेसन, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, काली मिर्च पाउडर, जीरा, अजवाइन, सोडा, नमक और दो बड़ा चम्मच तेल डालकर अच्छे से मिला लें.
  2. 2
    इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटे को नरम गूंद लें.
  3. 3
    आटा गूंदने के बाद 10 से 15 मिनट ढककर रख दें.
  4. 4
    तय समय के बाद हथेलियों पर तेल लगाकर आटे को नरम कर लें.
  5. 5
    अब मीडियम आंच पर कड़ाही में तेल गरम होने के लिए रखें.
  6. 6
    तब तक नमकीन बनाने वाली मशीन में मोटे आकार वाली नमकीन बनाने वाली जाली रखें.
  7. 7
    अब हाथों में तेल लगाकर बड़ी लोई बना लें और मशीन में डालें.
  8. 8
    मशीन को गोल-गोल घुमाते हुए तेल में नमकीन डालते जाएं और सुनहरा तल लें.
  9. 9
    जब नमकीन सुनहरे तल जाएं तो छलनी से छानकर एक प्लेट में निकाल लें और बाकी बचे आटा का भी इसी तरह से नमकीन बनाकर तेल में तल लें.
  10. 10
    तैयार है सोया स्टिक नमकीन इसे चाय या कॉफी के साथ चटकारे स्वाद लें.
#how to make soya bean sticks from soya flour namkeen recipe in hindi #schezwan sticks recipe in hindi #how to make soya sticks from soya flour #soya sticks making machine #soya sticks manufacturers #m how to make schezwan chakli at home #tomato sticks reci
View Full Version