अब घर में बनाइये बाजार वाली सोया स्टिक नमकीन

अब घर में बनाइये बाजार वाली सोया स्टिक नमकीन

सोया स्टिक नमकीन बहुत ही आसान तरीके से बनने वाली स्नैक्स है और यह स्वाद में भी खास है. इसे सोयाबीन के आटे और बेसन के मिश्रण से बनाया जाता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • आधा कप सोयाबीन का आटा, आधा कप बेसन, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर, एक चौथाई छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच जीरा, एक चौथाई छोटा चम्मच अजवाइन, दो चुटकी बेकिंग सोडा, नमक स्वादानुसार, तेल गूंदने के लिए और तलने के लिए, पानी गूंदने के लिए

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- सबसे पहले एक बड़े बाउल में सोयाबीन आटा, बेसन, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, काली मिर्च पाउडर, जीरा, अजवाइन, सोडा, नमक और दो बड़ा चम्मच तेल डालकर अच्छे से मिला लें.
- इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटे को नरम गूंद लें.
- आटा गूंदने के बाद 10 से 15 मिनट ढककर रख दें.
- तय समय के बाद हथेलियों पर तेल लगाकर आटे को नरम कर लें.
- अब मीडियम आंच पर कड़ाही में तेल गरम होने के लिए रखें.
- तब तक नमकीन बनाने वाली मशीन में मोटे आकार वाली नमकीन बनाने वाली जाली रखें.
- अब हाथों में तेल लगाकर बड़ी लोई बना लें और मशीन में डालें.
- मशीन को गोल-गोल घुमाते हुए तेल में नमकीन डालते जाएं और सुनहरा तल लें.
- जब नमकीन सुनहरे तल जाएं तो छलनी से छानकर एक प्लेट में निकाल लें और बाकी बचे आटा का भी इसी तरह से नमकीन बनाकर तेल में तल लें.
- तैयार है सोया स्टिक नमकीन इसे चाय या कॉफी के साथ चटकारे स्वाद लें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.6 (9 ratings)
4.6 avg from 9 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

अब घर में बनाइये बाजार वाली सोया स्टिक नमकीन एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे आधा कप सोयाबीन का आटा, आधा कप बेसन, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर, एक चौथाई छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच जीरा, एक चौथाई छोटा चम्मच अजवाइन, दो चुटकी बेकिंग सोडा, नमक स्वादानुसार, तेल गूंदने के लिए और तलने के लिए, पानी गूंदने के लिए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes