Full Version →

ऐसे बनाएं सोयाबीन चिली, बच्चों को भी आएगा पसंद

स्‍नैक्‍स वेज

सोयाबीन चिली एक चाइनीज़ फूड है इसे सोयाबीन मंचूरियन भी कहा जाता है. इसका स्‍वाद बेहद लजीज होता है. यह बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी बहुत पसंद आता है. इसे बनाने का तरीका वैसा ही जैसे चिली पनीर बनाया जाता है, लेकिन स्वाद के मामले में बढ़िया होता है.

Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
7 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सोयाबीन चिली बनाने के लिए सबसे पहले सोयाबीन को 20 मिनट तक भ‍िगो दें. इसके बाद सोयाबीन पानी से निकालकर निचोड़ लें.
  2. 2
    अब एक बर्तन में सोयाबीन वड़ियां, नमक, हरी मिर्च का पेस्ट और एक कॉर्न फ्लोर डालकर मिलाएं और अलग रख दें.
  3. 3
    इसके बाद तेज आंच में एक कड़ाही में तेल डालकर गरम होने के लिए रखें.
  4. 4
    तेल गरम होते ही इसमें सोयाबीन की वड़ियां डालकर भून लें. भूनने के बाद एक प्लेट में निकालकर रख लें.
  5. 5
    अब इसी कड़ाही में कटा हुआ अरदक, लहसुन , हरी मिर्च का पेस्ट, टमाटर सॉस और प्याज डालकर 2 मिनट तक पकाएं.
  6. 6
    तय समय बाद सोयाबीन की वड़ियां डालें और मिला लें.
  7. 7
    कड़ाही में 1 कप पानी डालकर मिला लें.
  8. 8
    अब कटी हुई शि‍मला मिर्च, वेनिगर और नमक मिलाएं और थोड़ी देर मीडियम आंच में पकने दें.
  9. 9
    जब आपकी ग्रेवी गाढ़ी हो जाए तो आंच बंद कर दें.
  10. 10
    तैयार सोयाबीन चिली को गरमागर्म सर्व करें.
#how to make Soybean Chilli recipe in hindi #soyabean chilly gravy recipe in hindi #soya chilli gravy recipe #soya chilli banane ki vidhi #soyabean chilly gravy recipe in marathi #soya chilli manchurian #soybean chilli recipe in marathi pdf #soya chilli re
View Full Version