ऐसे बनाएं सोयाबीन चिली, बच्चों को भी आएगा पसंद

ऐसे बनाएं सोयाबीन चिली, बच्चों को भी आएगा पसंद

सोयाबीन चिली एक चाइनीज़ फूड है इसे सोयाबीन मंचूरियन भी कहा जाता है. इसका स्‍वाद बेहद लजीज होता है. यह बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी बहुत पसंद आता है. इसे बनाने का तरीका वैसा ही जैसे चिली पनीर बनाया जा

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक कप सोयाबीन वड़ियां, दो चम्मच कॉर्न फ्लोर, एक छोटा चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट, चार बड़े चम्मच सोया सॉस, एक प्याज (बड़े टुकड़ों में कटा हुआ)
  • 2 हरी प्याज (बारीक कटा हुआ), एक छोटा चम्मच अरदक (कद्दूकस कर), लहसुन की 5 कलियां (बारीक कटी हुई)
  • 2 बड़ा चम्मच टमाटर सॉस, एक शि‍मला मिर्च (मोटी कटी हुई), एक चम्मच सिरका/विनेगर
  • 2 बड़ा चम्मच तेल, नमक स्वादानुसार, एक कप पानी

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सोयाबीन चिली बनाने के लिए सबसे पहले सोयाबीन को 20 मिनट तक भ‍िगो दें. इसके बाद सोयाबीन पानी से निकालकर निचोड़ लें.
- अब एक बर्तन में सोयाबीन वड़ियां, नमक, हरी मिर्च का पेस्ट और एक कॉर्न फ्लोर डालकर मिलाएं और अलग रख दें.
- इसके बाद तेज आंच में एक कड़ाही में तेल डालकर गरम होने के लिए रखें.
- तेल गरम होते ही इसमें सोयाबीन की वड़ियां डालकर भून लें. भूनने के बाद एक प्लेट में निकालकर रख लें.
- अब इसी कड़ाही में कटा हुआ अरदक, लहसुन , हरी मिर्च का पेस्ट, टमाटर सॉस और प्याज डालकर 2 मिनट तक पकाएं.
- तय समय बाद सोयाबीन की वड़ियां डालें और मिला लें.
- कड़ाही में 1 कप पानी डालकर मिला लें.
- अब कटी हुई शि‍मला मिर्च, वेनिगर और नमक मिलाएं और थोड़ी देर मीडियम आंच में पकने दें.
- जब आपकी ग्रेवी गाढ़ी हो जाए तो आंच बंद कर दें.
- तैयार सोयाबीन चिली को गरमागर्म सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (7 ratings)
4.3 avg from 7 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाएं सोयाबीन चिली, बच्चों को भी आएगा पसंद एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कप सोयाबीन वड़ियां, दो चम्मच कॉर्न फ्लोर, एक छोटा चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट, चार बड़े चम्मच सोया सॉस, एक प्याज (बड़े टुकड़ों में कटा हुआ) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह चाइनीज़,इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes