Full Version →

बच्चों को खूब पसंद आएंगे ये सूजी दही टोस्ट

स्‍नैक्‍स वेज

ब्रेड से बना नाश्ता झटपट तैयार भी हो जाता है और खाने में भी स्वादिष्ट लगता है. ऐसे में ब्रेड से बने चीज टोस्ट तो आपने कई बार खाए होंगे, लेकिन शायद ही कभी सूजी दही टोस्ट का स्वाद लिया होगा. यह झटपट बनकर तैयार हो जाते हैं और बच्चों को यकीनन बहुत पसंद आएंगे.

Servings
1 - 2
★ 3.7
Rating
7 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक बर्तन में सूजी, दही, टमाटर, प्याज, शिमला मिर्च, काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला, नमक और जरूरत के अनुसार पानी डालकर गाढ़ा बैटर तैयार कर लें.
  2. 2
    अब एक ब्रेड की स्लाइस पर एक चम्मच टोमैटो केचप लगा लें फिर तैयार बैटर में थोड़ा बैटर लेकर ब्रेड पर अच्छी तरह से फैला दें.
  3. 3
    मीडियम आंच पर तवे पर तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
  4. 4
    गरम तवे पर ब्रेड को बैटर की तरफ से डालकर सेंक लें.
  5. 5
    एक तरफ से सिंकने के बाद पलटकर दूसरी तरफ से सेंक लें.
  6. 6
    इसी तरह से सारी ब्रेड सेंक लें.
  7. 7
    तैयार है सूजी दही टोस्ट. इसे सॉस के साथ सर्व करें.
#suji dahi toast #easy suji dahi toast #tasty suji dahi toast #home made suji dahi toast #suji dahi toast bnae vidhi #suji dahi toast in hindi #how to make suji dahi toast in hindi #how to make suji dahi toast
View Full Version