स्वीट कॉर्न में विटामिन की मात्रा भरपूर होती है. अब आप सिर्फ बारिश में ही नहीं बल्कि हर मौसम में इसका लुत्फ उठा सकते हैं. इसे बनाने के लिए स्वीट कॉर्न को मैदा और उबले आलू के साथ मिलाया जाता है.
Servings
2 - 4
★ 5
Rating
2 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
2 कप स्वीट कॉर्न
1 प्याज (बारीक कटी हुई)
3/4 कप चावल का आटा
1/4 कप कॉर्न फ्लोर
1 उबला हुआ आलू
2 हरी मिर्च
1/4 टीस्पून अदरक कद्दूकस किया हुआ
1/2 टीस्पून जीरा पाउडर
1/2 टीस्पून काली मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
स्वीट कॉर्न कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले कॉर्न को किसी बर्तन में डालकर ब्लेंडर की मदद से ब्लेंड कर लें.
2
अब एक कटोरे में चावल का आटा, कॉर्न फ्लोर, उबला आलू, काली मिर्च पाउडर, अदरक, जीरा पाउडर, हरी मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह से मैश कर लें.
3
तैयार मिश्रण की बॉल्स लेकर इसे टिक्की की शेप दे दें.
4
मीडियम आंच पर एक पैन में तेल डालकर गर्म कर लें.
5
तेल के गर्म होते ही बारी-बारी से सभी टिक्कियां डालकर इसे दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें.
6
तलकर इन्हें टिशु पेपर पर निकालकर रख लें.
7
तैयार हैं स्वीट कॉर्न कटलेट्स. सॉस या चटनी के साथ सर्व करें.
#sweet corn cutlet#corn cutlet#sweet corn recipe#sweet corn cutlet recipe#corn cutlets#sweet corn cutlets recipe#corn potato cutlets#cutlet#corn cutlets recipe#how to make corn cutlet#corn recipe#corn recipes#how to make corn cutlets#sweet corn