अब तक आपने तीखे और मसालेदार समोसों का स्वाद लिया होगा. लेकिन समोसों का यह मीठा अवतार आपके मुंह में मिठास भर देगा. जानें मीठे समोसे बनाने का तरीका...
Servings
2 - 4
★ 2.9
Rating
11 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
आधा किलो मैदा
3 बड़ा चम्मच बटर/मक्खन
300 ग्राम घी, भरावन के लिए, आधा छोटा चम्मच तिल
2 बड़ा चम्मच खोया
8-10 किशमिश, आधा कप चीनी
1 कप नारियल, कद्दूकस
2 बड़ा चम्मच खसखस, आधा छोटा चम्मच वेनीला एसेंस
🍳 विधि
1
एक कटोरे में मैदा, बटर और पानी ले कर मुलायम आटा गूंद लें. (अलसी का मीठा परांठा)
2
इसके बाद आटे को आधे घंटे के लिए ऐसे ही रख दें.
3
तय के समय के बाद इसे फिर से अच्छी तरह मसलें. जब यह मुलायम हो जाए तो इसकी छोटी-छोटी लोई लेकर पूड़ियां बेल लें.
4
अब एक कटोरे में खोया, चीनी, तिल, घिसी नारियल, खसखस और कुछ बूंद वेनीला एसेंस की डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
5
तैयार मिश्रण से एक चम्मच मसाला पूरियों में रखें और इसे समोसे जैसा आकार दें. (चाशनी वाली गुझिया)
6
समोसे के कोनों को चिपकाने के लिए आप चाहें तो अंडे का इस्तेमाल करें या फिर कांटे वाले चम्मच से दबाकर पैक कर सकते हैं.
7
इसके बाद जब समोसों में भरावन पूरी तरह से भर जाए तब इन पर बटर लगा दें.
8
मीडियम आंच में एक कड़ाही में घी डालकर गर्म करें. जब घी गर्म हो जाए तो समोसों को इसमें डीप फ्राई कर लें.
9
आप चाहें तो इन समोसों को चाशनी में भी डिबो सकते हैं. (चाशनी बनाने का सही तरीका)
10
इसके लिए 1 कप पानी में एक कप चानी डालकर चाशनी तैयार कर लें और फिर इन समोसों को इसमें डालकर कुछ देर तक रखें और निकालकर सर्व करें.
#sweet samosa#chashni wale samose#meetha samosa recipe in hindi#butter samosa#noodles samosa#aloo samosa#mawa samosa#how to make sweet meetha samosa recipe in hindi#meetha singhara recipe in hindi#chocolate panipuri#alsi ka meetha paratha paranth