चाशनी वाले मीठे समोसा

चाशनी वाले मीठे समोसा

अब तक आपने तीखे और मसालेदार समोसों का स्वाद लिया होगा. लेकिन समोसों का यह मीठा अवतार आपके मुंह में मिठास भर देगा. जानें मीठे समोसे बनाने का तरीका...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • आधा किलो मैदा
  • 3 बड़ा चम्मच बटर/मक्खन
  • 300 ग्राम घी, भरावन के लिए, आधा छोटा चम्मच तिल
  • 2 बड़ा चम्मच खोया
  • 8-10 किशमिश, आधा कप चीनी
  • 1 कप नारियल, कद्दूकस
  • 2 बड़ा चम्मच खसखस, आधा छोटा चम्मच वेनीला एसेंस

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- एक कटोरे में मैदा, बटर और पानी ले कर मुलायम आटा गूंद लें. (अलसी का मीठा परांठा)
 - इसके बाद आटे को आधे घंटे के लिए ऐसे ही रख दें.
- तय के समय के बाद इसे फिर से अच्छी तरह मसलें. जब यह मुलायम हो जाए तो इसकी छोटी-छोटी लोई लेकर पूड़ियां बेल लें.
- अब एक कटोरे में खोया, चीनी, तिल, घिसी नारियल, खसखस और कुछ बूंद वेनीला एसेंस की डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- तैयार मिश्रण से एक चम्मच मसाला पूरियों में रखें और इसे समोसे जैसा आकार दें. (चाशनी वाली गुझिया)
 - समोसे के कोनों को चिपकाने के लिए आप चाहें तो अंडे का इस्तेमाल करें या फिर कांटे वाले चम्मच से दबाकर पैक कर सकते हैं.
- इसके बाद जब समोसों में भरावन पूरी तरह से भर जाए तब इन पर बटर लगा दें.
- मीडियम आंच में एक कड़ाही में घी डालकर गर्म करें. जब घी गर्म हो जाए तो समोसों को इसमें डीप फ्राई कर लें.
- आप चाहें तो इन समोसों को चाशनी में भी डिबो सकते हैं. (चाशनी बनाने का सही तरीका)
- इसके लिए 1 कप पानी में एक कप चानी डालकर चाशनी तैयार कर लें और फिर इन समोसों को इसमें डालकर कुछ देर तक रखें और निकालकर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
2.9 (11 ratings)
2.9 avg from 11 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

चाशनी वाले मीठे समोसा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे आधा किलो मैदा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes