अलसी का मीठा परांठा
पोषक तत्वों से भरपूर अलसी के बीजों से चटनी, पिन्नी, रोटी, चीला आदि तो बनाएं ही जाते हैं. अलसी का मीठा परांठा भी बहुत स्वादिष्ट होता है. आइए जानें अलसी का मीठा परांठा बनाने की रेसिपी:
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 2 servings
- 1 कप- गेहूं का आटा, नमक स्वादानुसार
- 1 छोटी चम्मच घी , स्टफिंग के लिए
- 1/4 कप अलसी पाउडर
- 1/4 कप पिसी चीनी
- 2 छोटी चम्मच घी
विधि
- एक बड़े प्याले में आटा निकाल नमक और 1 छोटी चम्मच घी डालकर मिला लें.
- अब इसमें पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ कर लें और आटे को 20 मिनट के लिये ढककर रख दें.
- स्टफिंग के लिए दूसरे बॉउल में अलसी पाउडर, चीनी और दो छोटी चम्मच घी डालकर मिलाएं.
- हाथ पर थोड़ा सा तेल लगाकर आटे को मसल कर चिकना कर लें और आटे की लोई बना लें.
- लोई को सूखे आटे में लपेट कर रोटी की तरह बेल लें और इस रोटी में 2 छोटे चम्मच स्टफिंग भरें.
- अब इस रोटी को चारों तरफ से बन्द कर लें और हल्का सा सूखा आटा लगाकर इसे परांठे की तरह बेलें .
- इसे थोड़ा मोटा ही रखें ताकि यह किनारों से खुले नहीं.
- अब गैस पर तवा गर्म होने के लिए रख दें और इसमें थोड़ा घी डालकर चारों ओर फैला लें.
- बेले हुए परांठे को इस पर रखें और दोनों साइड से सुनहरा भूरा होने तक अच्छी तरह सेंक लें.
- इसी तरह से सारे परांठे बनाकर तैयार कर लें.
- गरमागर्म परांठों को जैम या अचार के साथ सर्व करें.
नोट- यह रेसिपी पकवानगली के यूजर अभिनव श्रीवास्तव ने भेजी है. अपनी रेसिपी भेजने के लिए क्लिक करें: www.pakwangali.in/ugc.php
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
अलसी का मीठा परांठा एक लोकप्रिय वेज,हेल्दी फूड रेसिपी है, जिसे 1 कप- गेहूं का आटा, नमक स्वादानुसार और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
अलसी का मीठा परांठा बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप- गेहूं का आटा, नमक स्वादानुसार तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
अलसी का मीठा परांठा बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह अलसी का मीठा परांठा रेसिपी लगभग 1 - 2 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
अलसी का मीठा परांठा बनाने के लिए 1 कप- गेहूं का आटा, नमक स्वादानुसार के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, अलसी का मीठा परांठा को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
अलसी का मीठा परांठा का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
अलसी का मीठा परांठा एक लोकप्रिय इंडियन वेज,हेल्दी फूड रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT