अब तक आपने गोभी की सब्जी तो कई बार खाई होगी, लेकिन आज तंदूरी गोभी बनाकर खाइए. यह स्टार्टर के लिए बेस्ट ऑप्शन है.
Servings
1 - 2
★ 4.5
Rating
2 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
1 गोभी
2 कप दही
1 टेबलस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1 टीस्पून गरम मसाला
1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर
1 टीस्पून धनिया पाउडर
1 टीस्पून चाट मसाला
1/2 टीस्पून अजवाइन
1 टीस्पून कसूरी मेथी
2 टेबलस्पून बेसन
2 टीस्पून नींबू का रस
1 टेबलस्पून तेल, नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले माइक्रोवेव को 180 डिग्री सेंटीग्रेट पर प्रीहीट करने रख दें.
2
मीडियम आंच पर एक पैन में गोभी, नमक और पानी डालकर उबलने के लिए रखें.
3
दूसरी ओर पैन में बेसन को हल्का भून लें.
4
अब एक कटोरे में दही, अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, चाट मसाला, अजवाइन, कसूरी मेथी, नमक और बेसन मिलाकर अच्छी तरह से फेंट लें.
5
अब गोभी का पानी छानकर अलग करें और गोभी को दही के मिश्रण में डालकर 1 घंटे के लिए मैरिनेट कर रख दें.
6
अब बेकिंग ट्रे पर गोभी डालकर माइक्रोवेव में 20-25 के लिए बेक कर लें.
7
तय समय के बाद गोभी को एक प्लेट में निकाल लें.
8
तैयार है तंदूरी गोभी. हरी चटनी के साथ सर्व करें.
#tandoori gobhi#easy tandoori gobhi#tasty tandoori gobhi#home made tandoori gobhi#tandoori gobhi in hindi#how to make tandoori gobhi in hindi#tandoori gobhi banane vidhi#how to make tandoori gobhi