स्टार्टर के लिए बेस्ट है ये तंदूरी गोभी
Back
स्‍नैक्‍स वेज,पार्टी

स्टार्टर के लिए बेस्ट है ये तंदूरी गोभी

अब तक आपने गोभी की सब्जी तो कई बार खाई होगी, लेकिन आज तंदूरी गोभी बनाकर खाइए. यह स्टार्टर के लिए बेस्ट ऑप्शन है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 गोभी
  • 2 कप दही
  • 1 टेबलस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टीस्पून गरम मसाला
  • 1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर
  • 1 टीस्पून धनिया पाउडर
  • 1 टीस्पून चाट मसाला
  • 1/2 टीस्पून अजवाइन
  • 1 टीस्पून कसूरी मेथी
  • 2 टेबलस्पून बेसन
  • 2 टीस्पून नींबू का रस
  • 1 टेबलस्पून तेल, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले माइक्रोवेव को 180 डिग्री सेंटीग्रेट पर प्रीहीट करने रख दें.
- मीडियम आंच पर एक पैन में गोभी, नमक और पानी डालकर उबलने के लिए रखें.
- दूसरी ओर पैन में बेसन को हल्का भून लें.
- अब एक कटोरे में दही, अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, चाट मसाला, अजवाइन, कसूरी मेथी, नमक और बेसन मिलाकर अच्छी तरह से फेंट लें.
- अब गोभी का पानी छानकर अलग करें और गोभी को दही के मिश्रण में डालकर 1 घंटे के लिए मैरिनेट कर रख दें.
- अब बेकिंग ट्रे पर गोभी डालकर माइक्रोवेव में 20-25 के लिए बेक कर लें.
- तय समय के बाद गोभी को एक प्लेट में निकाल लें.
- तैयार है तंदूरी गोभी. हरी चटनी के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5 (2 ratings)
4.5 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

स्टार्टर के लिए बेस्ट है ये तंदूरी गोभी एक लोकप्रिय वेज,पार्टी रेसिपी है, जिसे 1 गोभी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,स्‍टार्टर्स खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes