Full Version →

ऐसे बनाएं मराठी स्टाइल में थालीपीठ

स्‍नैक्‍स वेज

थालीपीठ पश्चिम भारत का पारंपरिक व्यंजन है. इसे कई तरह के अनाजो को एकसाथ मिलाकर बनाया जाता है. यह एक बेस्ट नाश्ता है जो सेहत के लिए काफी अच्छा होता है.

Servings
2 - 4
★ 4
Rating
2 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक मिक्सी में अदरक, लहसुन, प्याज और हरी मिर्च को पीसकर इसका पेस्ट बना लें.
  2. 2
    अब एक बड़े बाउल में चावल का आटा, बाजरे के आटा ,ज्वार का आटा और बेसन डालकर अच्छे से मिक्स करें.
  3. 3
    फिर इसमें जीरा, अजवाइन,  हरा धनिया कटा हुआ,  लाल मिर्च पाउडर, नमक, अदरक, लहसुन,प्याज और हरी मिर्च का पेस्ट डालकर आटा गूंद लें.
  4. 4
    इसके बाद आटे को लगभग 20 मिनट के लिए ढककर रख दें.
  5. 5
    तय समय के बाद थालीपीठ के लिए तैयार आटे की लोई को गोलाकार में बेल लें और थालीपीठ के बीच उंगली से एक छेद कर दें.
  6. 6
    मीडियम आंच में एक तवा गरम करें.
  7. 7
    तवे के गरम होते ही रोटी डालकर पहले दोनों तरफ से सूखा ही सेंक लें.
  8. 8
    अब दोनों तरफ तेल लगाकर इसे अच्छे से सेंक लें और आंच बंद कर दें.
  9. 9
    तैयार है थालीपीठ. दही या अचार के साथ सर्व करें.
#how to make thalipeeth traditional dish of maharshtra recipe in hindi #indian kitchen #indian recipe #healthy thalipeeth #rice flour #jawar flour #besan
View Full Version