ऐसे बनाएं मराठी स्टाइल में थालीपीठ

ऐसे बनाएं मराठी स्टाइल में थालीपीठ

थालीपीठ पश्चिम भारत का पारंपरिक व्यंजन है. इसे कई तरह के अनाजो को एकसाथ मिलाकर बनाया जाता है. यह एक बेस्ट नाश्ता है जो सेहत के लिए काफी अच्छा होता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कप चावल का आटा
  • 1 कप बाजरे के आटा
  • 1 कप ज्वार का आटा
  • 1/2 कप बेसन
  • 1 कप बारीक कटा प्याज
  • 5-6 लहसुन की कलियां
  • 1 इंच अदरक का टुकड़ा
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 कप हरा धनिया कटा हुआ
  • 1 चम्मच जीरा
  • 1 चम्मच अजवाइन, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार, पानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- सबसे पहले एक मिक्सी में अदरक, लहसुन, प्याज और हरी मिर्च को पीसकर इसका पेस्ट बना लें.
- अब एक बड़े बाउल में चावल का आटा, बाजरे के आटा ,ज्वार का आटा और बेसन डालकर अच्छे से मिक्स करें.
- फिर इसमें जीरा, अजवाइन,  हरा धनिया कटा हुआ,  लाल मिर्च पाउडर, नमक, अदरक, लहसुन,प्याज और हरी मिर्च का पेस्ट डालकर आटा गूंद लें.
- इसके बाद आटे को लगभग 20 मिनट के लिए ढककर रख दें.
- तय समय के बाद थालीपीठ के लिए तैयार आटे की लोई को गोलाकार में बेल लें और थालीपीठ के बीच उंगली से एक छेद कर दें.
- मीडियम आंच में एक तवा गरम करें.
- तवे के गरम होते ही रोटी डालकर पहले दोनों तरफ से सूखा ही सेंक लें.
- अब दोनों तरफ तेल लगाकर इसे अच्छे से सेंक लें और आंच बंद कर दें.
- तैयार है थालीपीठ. दही या अचार के साथ सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (2 ratings)
4 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाएं मराठी स्टाइल में थालीपीठ एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप चावल का आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes