Full Version →

महाराष्ट्रियन स्टाइल में बनाइए ठेचा वड़ा पाव

स्‍नैक्‍स वेज

सादा वड़ा पाव तो आपने कई बार बनाया होगा, पर क्या कभी महाराष्ट्रियन स्टाइल में ठेचा वड़ा पाव बनाया है? यह खाने में बहुत ही मजेदार लगता है.  

Servings
4 - 6

आवश्यक सामग्री

For 4 - 6

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन गरम करने के लिए रखें.
  2. 2
    पैन के गरम होते ही इसमें मूंगफली डालकर सुखा ही भूनें.
  3. 3
    मूंगफली के भुनते ही आंच बंदकर इन्हें ठंडाकर छिलके उतार दें.
  4. 4
    अब मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
  5. 5
    तेल के गरम होते ही मिर्च, लहसुन और हरा धनिया डालकर भूनें और आंच बंद कर दें.
  6. 6
    मिश्रण को ठंडाकर इसे मिक्सर में दरदरा पीस लें.
  7. 7
    तैयार है ठेचा.
  8. 8
    ऐसे तैयार करें पाव:
  9. 9
    पाव सेंकने के लिए धीमी आंच पर एक तवा गरम करने के लिए रखें.
  10. 10
    तवे के गरम होते ही इस पर मक्खन डालकर पिघलाएं.
  11. 11
    मक्खन पर पाव रखकर इसे दोनों तरफ से अच्छे से सेंक लें.
  12. 12
    पाव को बीच में से काटकर इसके दोनों तरफ ठेचा लगाएं.
  13. 13
    पाव के एक हिस्से पर वड़ा रखकर दूसरा हिस्से इसके ऊपर रख दें.
  14. 14
    तैयार है महाराष्ट्रियन डिश ठेचा वड़ा पाव.   
#how to make thecha vada pav maharashtrian dish recipe in hindi #vada pav #thecha #hari mirch ka thecha #indian kitchen #indian recipe #maharashtrian traditional food
View Full Version