Full Version →

तिल के मीठे गजक नहीं बनाएं तिल के पारे

स्‍नैक्‍स वेज

चाय के साथ कुछ लाइट खाना या सर्व करना चाहते हैं तो तिल पारे बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं. इन्हें बनाना भी आसान है और एक हफ्ते तक स्टोर भी किया जा सकता है. देखें बनाने का तरीका.

Servings
4 - 6
★ 4.1
Rating
87 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 - 6

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले 1 बाउल में आटा, अजवाइन, तिल और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  2. 2
    मोयन का तेल और पानी से आटा गूंद लें. इसे 10 मिनट के लिए रख दें.
  3. 3
    तय समय के बाद आटे की छोटी की लोइयां बना लें.
  4. 4
    इन लोइयों से रोटियां बेल लें और चाकू से लंबा-लंबा काट लें. (आप चाहें तो इसमें कांटे वाले चम्मच से छेद भी कर सकते हैं.)
  5. 5
    फिर इससे मनचाहे आकार के पारे काट लें. इसी तरह सभी लोइयों से पारे काट लें.
  6. 6
    अब कड़ाही में तेल डालकर तेज आंच में गर्म करें. जब तेल एकदम गर्म हो जाए तो आंच धीमी कर दें.
  7. 7
    फिर इसमें पारे डालकर सुनहरा होने तक तल लें.
  8. 8
    किचन पेपर इन पारों को रखें ताकि इनका अतिरिक्त तेल निकल जाए.
  9. 9
    तिल पारे एयर टाइट डिब्बे में एक हफ्ते तक रखा जा सकता है.
#til ke pare #masala mathari #shakkar para #namak para #tea snacks #indian kitchen #indian recipes #gathiya #papadi #chaat ki papdi #how to make til ke pare recipe in hindi
View Full Version