Full Version →

बच्चों को बहुत पसंद आएगा टोस्टी ब्रुशेटा, जानें रेसिपी

स्‍नैक्‍स वेज,पार्टी

टोस्ट तो आप अक्सर चाय के साथ खाते हैं. चाय के साथ एक मजेदार स्नैक्स इससे बन सकता है जिसका नाम है टोस्टी ब्रुशेटा. इसमें टमाटर, पनीर को मिलाकर टोस्ट पर रखकर मजे से खा सकते हैं.

Servings
4

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

🍳 विधि

  1. 1
    टमाटर को बारीक टुकड़ों में काट लें.
  2. 2
    पनीर को कद्दूकस कर लें.
  3. 3
    बाउल में टमाटर, पनीर, नमक पार्सली डालकर मिला लें.
  4. 4
    मीडियम आंच पर तवा गर्म करें. इस पर टोस्ट रखकर हल्का-हल्का सेंक लें.
  5. 5
    सर्विंग ट्रे पर टोस्ट रखकर थोड़ा ठंडा कर लें.
  6. 6
    इसके बाद तैयार किया ब्रुशेटा टोस्ट पर चम्मच से रखें.
  7. 7
    लीजिए तैयार टोस्टी ब्रुशेटा.
  8. 8
    टोस्टी के जगह आप फ्लेवर वाले ब्रेड भी ले सकते हैं.
  9. 9
    ब्रुशेटा में मनपसंद सब्जियां जैसे प्याज, शिमला मिर्च भी मिला सकते हैं.
#how to make tostie bruschetta #bruschetta recipe tomato bruschetta 5 minute recipe #how to make toastie bruschetta 5 minute recipe for snacks in hindi #toasted bruschetta in hindi #how to make bread bruschetta recipe in hindi #how to make tomato bruschett
View Full Version