बच्चों को बहुत पसंद आएगा टोस्टी ब्रुशेटा, जानें रेसिपी
Back
स्‍नैक्‍स वेज,पार्टी

बच्चों को बहुत पसंद आएगा टोस्टी ब्रुशेटा, जानें रेसिपी

टोस्ट तो आप अक्सर चाय के साथ खाते हैं. चाय के साथ एक मजेदार स्नैक्स इससे बन सकता है जिसका नाम है टोस्टी ब्रुशेटा. इसमें टमाटर, पनीर को मिलाकर टोस्ट पर रखकर मजे से खा सकते हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 8-10 ब्रेड टोस्ट
  • 2 टमाटर
  • 50 ग्राम पनीर, एक चम्मच पार्सली
  • 1/4 छोटा चम्मच नमक, एक बाउल, तवा

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
- टमाटर को बारीक टुकड़ों में काट लें.
- पनीर को कद्दूकस कर लें.
- बाउल में टमाटर, पनीर, नमक पार्सली डालकर मिला लें.
- मीडियम आंच पर तवा गर्म करें. इस पर टोस्ट रखकर हल्का-हल्का सेंक लें.
- सर्विंग ट्रे पर टोस्ट रखकर थोड़ा ठंडा कर लें.
- इसके बाद तैयार किया ब्रुशेटा टोस्ट पर चम्मच से रखें.
- लीजिए तैयार टोस्टी ब्रुशेटा.
- टोस्टी के जगह आप फ्लेवर वाले ब्रेड भी ले सकते हैं.
- ब्रुशेटा में मनपसंद सब्जियां जैसे प्याज, शिमला मिर्च भी मिला सकते हैं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बच्चों को बहुत पसंद आएगा टोस्टी ब्रुशेटा, जानें रेसिपी एक लोकप्रिय वेज,पार्टी रेसिपी है, जिसे 8-10 ब्रेड टोस्ट और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes