Full Version →

टोमैटो बेसिल पास्ता

स्‍नैक्‍स वेज

पास्ता का यह यमी जायका आपको जरूर पसंद आएगा. बेसिल का फ्लेवर इसके स्वाद को और भी उम्दा कर देता है. आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका...

Servings
2 - 4
★ 4.1
Rating
55 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    एक पैन में 2 कप पानी लें और इसमें एक चम्मच तेल, नमक और पास्ता मिलाकर मध्यम पर 5 मिनट तक उबालें.
  2. 2
    फिर पास्ता को ठंडे पानी में डालकर छलनी से छान लें.
  3. 3
    तवे पर आधा चम्मच से भी कम तेल डालकर शिमला मिर्च और टमाटर तेज आंच पर फ्राई कर लें.
  4. 4
    ठंडा होने के इसे मिक्सर में डालकर पीसकर पेस्ट बना लें.
  5. 5
    अब गैस पर एक पैन में बचा हुआ तेल और मक्खन डालकर गरम होने के लिए रखें.
  6. 6
    फिर इसमें लहसुन, अदरक और प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
  7. 7
    इसके बाद इसमें सोया सॉस, टमाटर-शिमला मिर्च का पेस्ट डालकर 3-5 मिनट तक पकाएं.
  8. 8
    फिर इसमें टोमैटो केचअप, पनीर, नमक, काली मिर्च, क्रीम और चीज डालकर अच्छी तरह मिक्स करें और 2-3 मिनट तक पकाएं.
  9. 9
    फिर इसमें पास्ता और तुलसी की पत्तियां डालकर मिलाएं और 1 मिनट तक पकाएं.
  10. 10
    ऑरिगेनो छिड़ककर गरमागर्म पास्ता सर्व करें.
#tomato basil pasta #baked vegetable pasta recipe in Hindi #Creamy Pasta Recipe #White sauce pasta recipe in Hindi #Paneer Pasta Recipe #Veg Macaroni Indian Style Recipes #pasta recipe in red sauce #soya sauce #indian kitchen #indian recipes #how to make t
View Full Version