Full Version →

ये है होटल स्टाइल उपमा बनाने का सीक्रेट

स्‍नैक्‍स वेज,ब्रेकफास्‍ट

ब्रेकफास्ट में उपमा खाना बहुत ही अच्छा माना जाता है. यह एक हेल्दी नाश्ते का बेस्ट विकल्प है.

Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
15 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन गरम करने के लिए रखें.
  2. 2
    पैन के गरम होते ही इसमें सूजी डालकर सूखा ही भून लें.
  3. 3
    सूजी के हल्का ब्राउन होते ही इसे एक प्लेट में निकाल लें.
  4. 4
    अब उसी पैन में तेल डालकर गरम करें.
  5. 5
    तेल के गरम होते ही इसमें राई डालकर भूनें.
  6. 6
    राई के चटकते ही इसमें प्याज और हरी मिर्च डालकर भूनें.
  7. 7
    प्याज के हल्का भुनते ही चना दाल, गाजर और मटर डाल दें.
  8. 8
    इन्हें सॉफ्ट होने तक ढककर पकाएं.
  9. 9
    गाजर-मटर के सॉफ्ट होते ही इसमें करी पत्ते डाल दें.
  10. 10
    करी पत्ता जैसे ही हल्का भुन जाए, पानी और नमक डाल दें.
  11. 11
    उबाल आते ही सूजी डालें और साथ-साथ कड़छी से चलाते रहें.
  12. 12
    उपमा जैसे ही तैयार हो जाए, दही डालकर अच्छे से मिक्स करे और आंच बंद कर दें.
  13. 13
    तैयार है होटल स्टाइल उपमा.
  14. 14
    नोट:
  15. 15
    दही डालने से उपमा स्पंजी और टेस्टी बनता है.
  16. 16
    दही से यह और भी अच्छे से फूल जाएगा.
#how to make upma hotel restaurant style tasty and spongy recipe in hindi #upma #hotel style upma #perfect breakfast recipe #indian kitchen #indian recipe #spongy upma
View Full Version