Full Version →

इस तरह बनाएं उड़द दाल के समोसे

स्‍नैक्‍स वेज

आपने उड़द की दाल की कचौड़ियां तो अक्सर खाई होंगी लेकिन अब जरा इसके समोसे का भी लुत्फ उठाइए.

Servings
1 - 2

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक बर्तन में मैदा, नमक, तेल डालकर मिक्स करें और पानी डालकर आटा गूंद लें.
  2. 2
    इसे 15 मिनट के लिए अलग रख दें.
  3. 3
    भरावन बनाने के लिए मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
  4. 4
    दूसरी ओर भिगोई हुई उड़द की दाल को दरदरा पीस लें.
  5. 5
    तेल के गरम होते ही जीरा और हींग डालकर भूनें.
  6. 6
    जीरे के चटकते ही उड़द दाल, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर कड़छी से चलाते हुए अच्छी तरह से भून लें.
  7. 7
    आंच बंद कर मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें.
  8. 8
    अब गूंदे हुए आटे की लोइयां तोड़कर थोड़ा लंबा बेल लें और चाकू की मदद से बीच से काट लें.
  9. 9
    पहले आधे हिस्से के बीचों-बीच भरावन रखें और दोनों साइड से मोड़ते हुए समोसे जैसा तिकोना शेप दें. हल्के गीले हाथों से चिपका दें.
  10. 10
    मीडियम आंच में एक दूसरे पैन में दोबारा तेल गरम करने के लिए रखें.
  11. 11
    तेल के गरम होते ही सभी समोसे डालकर सुनहरा होने तल लें.
  12. 12
    तैयार है उड़द दाल समोसा. सॉस, हरे धनिये की चटनी और गर्मागर्म चाय के साथ सर्व करें.
#urad dal samosa #urad dal samosa #protien urad dal samosa #easy urad dal samosa #homemade urad dal samosa #urad dal ka samosa in hindi #how to make urad dal ka samosa in hindi
View Full Version