Full Version →

स्नैक्स में बनाएं स्वादिष्ट वड़ा पाव

स्‍नैक्‍स वेज

यूं तो वड़ा पाव का नाम सुनते ही मुंबई की याद आ जाती है, लेकिन अब वही वड़ा पाव आप आसानी से घर पर बनाकर खा सकते हैं.

Servings
1 - 2
★ 4.8
Rating
4 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
  2. 2
    इसमें राई और करी पत्ता डालकर तड़काएं.
  3. 3
    अब आलू को मैश कर इसमें डाल दें.
  4. 4
    हल्दी पाउडर और नमक मिलाकर 2 मिनट तक पका लें फिर गैस बंद कर दें. वड़े के लिए मिश्रण तैयार है.
  5. 5
    एक बर्तन में बेसन, नमक, बेकिंग सोडा और पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें.
  6. 6
    मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
  7. 7
    अब मिश्रण में से थोड़ा भाग लेकर बॉल्स का शेप देकर बेसन में डिप करें फिर तेल में डालते जाएं.
  8. 8
    गोल्डन ब्राउन होने तक इसी तरह से सभी वड़े तलकर प्लेट पर अलग रखते जाएं.
  9. 9
    पाव में बीच से कट लगाकर इसपर सूखी लाल चटनी डालें फिर वड़ा रखें और ऊपर से थोड़ी सी सूखी लाल चटनी डालकर पाव से कवर कर दें.
  10. 10
    तैयार है वड़ा पाव. तली हुई हरी मिर्च और हरी चटनी के साथ सर्व करें.
#vada pav #easy vada pav #tasty vada pav #home made vada pav #vada pav bnae vidhi #vada pav in hindi #how to make vada pav in hindi #how to make vada pav
View Full Version