स्नैक्स में बनाएं स्वादिष्ट वड़ा पाव

स्नैक्स में बनाएं स्वादिष्ट वड़ा पाव

यूं तो वड़ा पाव का नाम सुनते ही मुंबई की याद आ जाती है, लेकिन अब वही वड़ा पाव आप आसानी से घर पर बनाकर खा सकते हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 उबले आलू
  • 4 पाव
  • 1 कप बेसन
  • 2 हरी मिर्च
  • 1 टीस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर
  • 1 टीस्पून राई
  • 8-10 करी पत्ता, एक चुटकी बेकिंग सोडा, हरी चटनी स्वादानुसार, सूखी लाल चटनी, नमक स्वादानुसार तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
- इसमें राई और करी पत्ता डालकर तड़काएं.
- अब आलू को मैश कर इसमें डाल दें.
- हल्दी पाउडर और नमक मिलाकर 2 मिनट तक पका लें फिर गैस बंद कर दें. वड़े के लिए मिश्रण तैयार है.
- एक बर्तन में बेसन, नमक, बेकिंग सोडा और पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें.
- मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
- अब मिश्रण में से थोड़ा भाग लेकर बॉल्स का शेप देकर बेसन में डिप करें फिर तेल में डालते जाएं.
- गोल्डन ब्राउन होने तक इसी तरह से सभी वड़े तलकर प्लेट पर अलग रखते जाएं.
- पाव में बीच से कट लगाकर इसपर सूखी लाल चटनी डालें फिर वड़ा रखें और ऊपर से थोड़ी सी सूखी लाल चटनी डालकर पाव से कवर कर दें.
- तैयार है वड़ा पाव. तली हुई हरी मिर्च और हरी चटनी के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.8 (4 ratings)
4.8 avg from 4 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

स्नैक्स में बनाएं स्वादिष्ट वड़ा पाव एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 उबले आलू और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes