Full Version →

घर पर बनाएं मार्केट जैसा वेज बर्गर

स्‍नैक्‍स वेज

अब बर्गर खाना किसे पसंद नहीं होता और कई बार आपका मन इसे घर पर बनाकर खाने का करता है, लेकिन कई बार मेहनत करने पर भी बर्गर अच्छा नहीं बन पाता है. तो ऐसे में आज हम बता रहे हैं वेज बर्गर की रेसिपी जिससे आप बहुत आसानी से बनाकर इसका स्वाद ले सकते हैं.

Servings
1 - 2
★ 4
Rating
3 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन में गाजर, गोभी, स्वीट कॉर्न और मटर उबाल लें.
  2. 2
    एक बर्तन में आलू, सभी सब्जियां, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला, हरा धनिया और नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें.
  3. 3
    इसमें ब्रेड क्रम्ब्स डालकर मिश्रण तैयार कर लें.
  4. 4
    तैयार मिश्रण का एक चम्मच लेकर टिक्की का शेप दें.
  5. 5
    अब एक कटोरी में घोल वाली सामग्री मिलाएं.
  6. 6
    मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
  7. 7
    टिक्की को घोल में डालकर फिर ब्रेड क्रम्ब्स में लपेटकर तेल में सुनहरा होने तक तल लें.
  8. 8
    तली हुई टिक्कियों को प्लेट पर निकाल लें.
  9. 9
    अब एक कटोरी में मेयोनीज, टोमैटो सॉस और चिली सॉस मिलाएं.
  10. 10
    पाव को बीच से काट कर दो भाग कर लें.
  11. 11
    मेयोनीज वाला पेस्ट दोनों पाव के ऊपर लगा दें.
  12. 12
    इस पर टमाटर, प्याज और चीज स्लाइस रखकर काली मिर्च पाउडर छिड़क दें.
  13. 13
    अब टिक्की रखकर ऊपर से मेयोनीज पेस्ट डालकर दूसरी पाव से कवर कर दें.
  14. 14
    तैयार है वेज बर्गर. इसे सॉस के साथ सर्व करें.
#veg burger #easy veg burger #tasty veg burger #home made veg burger #veg burger bnae vidhi #veg burger in hindi #how to make veg burger in hindi #how to make veg burger
View Full Version