अक्सर वेज चाउमीन खाने के लिए आप मार्केट जाते हैं या फिर ऑनलाइन ऑडर करते हैं, लेकिन आज हम बताने जा रहे हैं वेज चाउमीन की रेसिपी. इसके बाद आप इसे आसानी से घर पर बनाकर इसका स्वाद ले सकते हैं.
Servings
1 - 2
★ 3.8
Rating
5 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
200 ग्राम चाउमीन नूडल्स
1 कप प्याज (कटी हुई)
1 कप गाजर (कटी हुई)
1 कप पत्ता गोभी (कटी हुई)
1 कप शिमला मिर्च (कटी हुई)
3-4 कली लहसुन (कटी हुई)
2 टेबलस्पून सोया सॉस
1 टेबलस्पून ग्रीन चिली सॉस
1/2 टेबलस्पून टोमैटो केचप
1/2 टीस्पून चीनी
1 टीस्पून काली मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले मीडियम आंच पर एक बर्तन में पानी, नमक और 2 चम्मच तेल डालकर चाउमीन उबलने के लिए रख दें.
2
इस बीच दूसरी तरफ मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
3
इसमें लहसुन डालकर हल्का भून लें.
4
अब प्याज, गाजर और शिमला मिर्च डालकर हल्का पकाएं.
5
प्याज के भुनने के बाद इसमें सोया सॉस, ग्रीन चिली सॉस और टोमैटो केचप मिला लें.
6
काली मिर्च पाउडर, चीनी और नमक मिलाकर 2 मिनट तक पकाएं.
7
चाउमीन को पानी से अलग कर मसाले में डालकर मिक्स कर 2 मिनट तक पकाएं.
8
तय समय के बाद गैस बंद कर चाउमीन प्लेट पर निकाल लें.
9
तैयार है वेज चाउमीन. सॉस के साथ सर्व करें.
#veg chowmein#easy veg chowmein#tasty veg chowmein#home made veg chowmein#veg chowmein bnae vidhi#veg chowmein in hindi#how to make veg chowmein in hindi#how to make veg chowmein