Full Version →

गजब के लगते हैं वेज तिल टोस्ट, आप भी बनाइए

स्‍नैक्‍स वेज

सुबह का नाश्ता हो या फिर शाम की चाय , दोनों का मजा दोगुना कर देगा यह तिल से सजा वेज टोस्ट. यह जल्दी भी बन जाता है.

Servings
2 - 4
★ 4.7
Rating
3 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    गाजर और बीन्स को हल्का उबाल लें और बारीक काट लें.
  2. 2
    एक बाउल में उबले आलू, गाजर, बीन्स, शिमला मिर्च, प्याज, धनिया पत्ती, हरी मिर्च, अदरक, बारीक कटी हुई लहसुन की कलियां, कॉर्न स्टार्च, नमक और काली मिर्च को अच्छी तरह से मिक्स कर लें और ठंडा होने रख दें. 
  3. 3
    अब ब्रेड स्लाइस को तिकोने शेप में काट लें और इस पे कॉर्न स्टार्च पेस्ट लगा लें.
  4. 4
    कॉर्न स्टार्च पेस्ट लगाने के बाद ब्रेड पर तैयार स्टफिंग को अच्छे से फैला लें और हल्के हाथों से दबाएं और दोबारा ऊपर से थोड़ा कॉर्न स्टार्च पेस्ट लगाएं और थोड़े तिल बुरक दें.
  5. 5
    अब मध्यम आंच पर एक तवा रखें. जब यह गर्म हो जाए तो आंच धीमी कर दें और इस पर एक चम्मच तेल डालकर ब्रेड स्लाइस को फिलिंग वाली साइड से तवे पे रखें. 
  6. 6
    ब्रेड को हल्का सुनहरा और कुरकुरे होने तक दोनों साइड से पूरी तरह से सेक लें. 
  7. 7
    तैयार वेज तिल टोस्ट को टोमैटो केचअप या चीली सॅास के साथ सर्व करें.
#vegetable toast #til toast #indian kitchen #indian recipe #easy to cook #breakfast food #tea time snacks #how to make veg til toast recipe in hindi #tasty food #dahi waale sandwich #egg sandwich #bread cheese toast #bread rings sandwich #mayo sandwich #pi
View Full Version