Full Version →

शाम के स्नैक्स में बनाएं वेजिटेबल सीख कबाब

स्‍नैक्‍स वेज

आपने कई तरह के नॉन-वेज कबाब का स्वाद लिया होगा, लेकिन अब बनाकर खाएं वेजिटेबल सीख कबाब. इसे बनाने में कई तरह की सब्जियों के साथ कई मसालों का इस्तेमाल किया गया है, जो इसके स्वाद में चार-चांद लगा देता है.

Servings
1 - 2
★ 5
Rating
1 rating

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन में बेसन डालकर भूनकर एक प्लेट में निकालकर रख लें.
  2. 2
    उसी पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
  3. 3
    इसमें प्याज और अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट डालकर हल्का भून लें.
  4. 4
    फिर सभी सब्जियां और नमक डालकर इनके नरम होने तक पकाएं.
  5. 5
    सब्जियों के अच्छी तरह से पकने के बाद गैस बंद कर इन्हें ठंडा होने के लिए रख दें.
  6. 6
    अब ग्राइंडर जार में सब्जियां और हरा धनिया डालकर पेस्ट बना लें.
  7. 7
    एक बर्तन में उबले हुए आलू, मटर और ऊपर तैयार किया हुआ मिश्रण डालकर मिक्स करें.
  8. 8
    फिर हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला, नींबू का रस, बेसन, लाल मिर्च पाउडर और ब्रेड क्रम्ब्स डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर मिश्रण तैयार करें.
  9. 9
    अब थोड़ा सा मिश्रण लेकर सीख पर लपेटते हुए इसे बेलन का आकार दें.
  10. 10
    इसी तरह से सारे कबाब तैयार कर लें.
  11. 11
    मीडियम आंच पर तवे पर तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
  12. 12
    इसपर कबाब रखकर सुनहरा होने तक शैलो फ्राई कर लें.
  13. 13
    तैयार है वेजिटेबल सीख कबाब. चटनी या सॉस के साथ सर्व करें.
#vegetable seekh kebab #easy vegetable seekh kebab #tasty vegetable seekh kebab #home made vegetable seekh kebab #vegetable seekh kebab bnae vidhi #vegetable seekh kebab in hindi #how to make vegetable seekh kebab in hindi #how to make vegetable seekh keba
View Full Version