वॉलनट कुकीज खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है. इन्हें बनाना काफी आसान होता है. तो क्यों न आप भी इन्हें बनाकर इनका स्वाद लें.
Servings
1 - 2
★ 4
Rating
1 rating
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
1 कप मैदा
1/4 कप गेहूं का आटा
1/2 कप बटर
1 कप चीनी बूरा
3/4 कप अखरोट कटे हुए
1/4 टीस्पून बेकिंग सोडा
1 टीस्पून बेकिंग पाउडर
1/4 टीस्पून इलायची पाउडर
3/4 कप दूध
1 टेबलस्पून चॉको चिप्स
🍳 विधि
1
सबसे पहले एक बर्तन में मैदा, आटा, बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर मिला लें.
2
एक कटोरी में चीनी बूरा और बटर डालकर अच्छी तरह से फेंट लें.
3
अब इलायची पाउडर और दूध डालकर मिक्स करें.
4
इसके बाद आटा वाला मिश्रण और अखरोट डालकर मिक्स कर आटा गूंद लें.
5
आटे को 20 मिनट के लिए फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें.
6
इस बीच माइक्रोवेव को 180 degree c पर प्रीहीट करने के लिए रख दें.
7
तय समय के बाद बेकिंग ट्रे पर बटर पेपर रखकर इसे बटर लगाकर चिकना कर लें.
8
अब आटे की लोइयां तोड़कर रख दें.
9
एक लोई को बीच से चिपटा कर इनके बीच चॉको चीप्स लगा दें.
10
इसी तरह से सभी लोई तैयार कर लें.
11
लोइयों को बेकिंग ट्रे पर रखकर 15 मिनट तक माइक्रोवेव में बेक होने के लिए रख दें.
12
तय समय के बाद ट्रे को माइक्रोवेव से निकाल लें.
13
तैयार है वॉलनट कुकीज. खाएं और खिलाएं.
#walnut cookies#easy walnut cookies#tasty walnut cookies#home made walnut cookies#walnut cookies bnae vidhi#walnut cookies in hindi#how to make walnut cookies in hindi#how to make walnut cookies