चाय के साथ मजेदार लगती हैं ये वॉलनट कुकीज

चाय के साथ मजेदार लगती हैं ये वॉलनट कुकीज

वॉलनट कुकीज खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है. इन्हें बनाना काफी आसान होता है. तो क्यों न आप भी इन्हें बनाकर इनका स्वाद लें.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 कप मैदा
  • 1/4 कप गेहूं का आटा
  • 1/2 कप बटर
  • 1 कप चीनी बूरा
  • 3/4 कप अखरोट कटे हुए
  • 1/4 टीस्पून बेकिंग सोडा
  • 1 टीस्पून बेकिंग पाउडर
  • 1/4 टीस्पून इलायची पाउडर
  • 3/4 कप दूध
  • 1 टेबलस्पून चॉको चिप्स

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले एक बर्तन में मैदा, आटा, बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर मिला लें.
- एक कटोरी में चीनी बूरा और बटर डालकर अच्छी तरह से फेंट लें.
- अब इलायची पाउडर और दूध डालकर मिक्स करें.
- इसके बाद आटा वाला मिश्रण और अखरोट डालकर मिक्स कर आटा गूंद लें.
- आटे को 20 मिनट के लिए फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें.
- इस बीच माइक्रोवेव को 180 degree c पर प्रीहीट करने के लिए रख दें.
- तय समय के बाद बेकिंग ट्रे पर बटर पेपर रखकर इसे बटर लगाकर चिकना कर लें.
- अब आटे की लोइयां तोड़कर रख दें.
- एक लोई को बीच से चिपटा कर इनके बीच चॉको चीप्स लगा दें.
- इसी तरह से सभी लोई तैयार कर लें.
- लोइयों को बेकिंग ट्रे पर रखकर 15 मिनट तक माइक्रोवेव में बेक होने के लिए रख दें.
- तय समय के बाद ट्रे को माइक्रोवेव से निकाल लें.
- तैयार है वॉलनट कुकीज. खाएं और खिलाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (1 ratings)
4 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

चाय के साथ मजेदार लगती हैं ये वॉलनट कुकीज एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप मैदा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes