वड़े खाने का मन है पर भिगोई हुई उड़द दाल नहीं है तो बिल्कुल उदास न हो. उड़द दाल की बजाय सूजी से बनाएं इंस्टैंट वड़ा. पकवानगली में जानें तरीका.
Servings
2 - 4
★ 3.7
Rating
15 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
एक कप सूजी, आधा कप दही, आधा कप बारीक कटा हरा धनिया, एक चौथाई छोटा चम्मच बेकिंग सोडा, दो हरी मिर्च बारीक कटी हुई, एक टुकड़ा अदरक का (टुकड़ों में कटा हुआ)
1 छोटा चम्मच जीरा, दो से तीन चम्मच पानी, नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए
🍳 विधि
1
सूजी वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में सूजी, जीरा, दही, अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट, नमक और धनिया पत्ता डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
2
थोड़ा सा पानी मिलाएं और बैटर को 20 मिनट तक अलग रख दें. (स्वाद में चटपटा है राजस्थानी मिर्ची वड़ा)
3
तय समय के बाद आप देखेंगे की सूजी फूल कर तैयार है.
4
अब बेकिंग सोडा मिलाएं और सूजी को अच्छे से मिक्स कर लें. (बटाटा वड़ा)
5
हथेलियों को चिकना कर सूजी का थोड़ा सा मिश्रण हाथ में लें और टिक्की का आकार दें. (5 मिनट में तैयार जाएगी वड़ा पाव चटनी)
6
एक उंगली पर हल्का सा पानी लगाते हुए वड़े के बीच में छोटा सा होल कर लें. (पेराप्पु वड़ा)
7
मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
8
तेल के गरम होते ही वडों को सुनहरा होने तक तल लें और आंच बंद कर दें. (ब्रेड वड़ा)
9
तैयार है गर्मागर्म सूजी वड़ा. हरी चटनी के साथ सर्व करें.
#sooji#rava#semolina#instant rava vada recipe in hindi pakwangali#masala vada#bread vada#dahi vada#indian kitchen#indian recipe#south indian dish#tea time snacks