नाश्ते में ऐसे बनाइए सूजी वड़ा, खाने में लगता है मजेदार

नाश्ते में ऐसे बनाइए सूजी वड़ा, खाने में लगता है मजेदार

वड़े खाने का मन है पर भिगोई हुई उड़द दाल नहीं है तो बिल्कुल उदास न हो. उड़द दाल की बजाय सूजी से बनाएं इंस्टैंट वड़ा. पकवानगली में जानें तरीका.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक कप सूजी, आधा कप दही, आधा कप बारीक कटा हरा धनिया, एक चौथाई छोटा चम्मच बेकिंग सोडा, दो हरी मिर्च बारीक कटी हुई, एक टुकड़ा अदरक का (टुकड़ों में कटा हुआ)
  • 1 छोटा चम्मच जीरा, दो से तीन चम्मच पानी, नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सूजी वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में सूजी, जीरा, दही, अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट, नमक और धनिया पत्ता डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
- थोड़ा सा पानी मिलाएं और बैटर को 20 मिनट तक अलग रख दें. (स्वाद में चटपटा है राजस्थानी मिर्ची वड़ा)
- तय समय के बाद आप देखेंगे की सूजी फूल कर तैयार है.
- अब बेकिंग सोडा मिलाएं और सूजी को अच्छे से मिक्स कर लें. (बटाटा वड़ा)
- हथेलियों को चिकना कर सूजी का थोड़ा सा मिश्रण हाथ में लें और टिक्की का आकार दें. (5 मिनट में तैयार जाएगी वड़ा पाव चटनी)
- एक उंगली पर हल्का सा पानी लगाते हुए वड़े के बीच में छोटा सा होल कर लें.  (पेराप्पु वड़ा)
- मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही वडों को सुनहरा होने तक तल लें और आंच बंद कर दें. (ब्रेड वड़ा)
- तैयार है गर्मागर्म सूजी वड़ा. हरी चटनी के साथ सर्व करें.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.7 (15 ratings)
3.7 avg from 15 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

नाश्ते में ऐसे बनाइए सूजी वड़ा, खाने में लगता है मजेदार एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कप सूजी, आधा कप दही, आधा कप बारीक कटा हरा धनिया, एक चौथाई छोटा चम्मच बेकिंग सोडा, दो हरी मिर्च बारीक कटी हुई, एक टुकड़ा अदरक का (टुकड़ों में कटा हुआ) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes