Full Version →

घर पर ऐसे बनाएं जीरा बिस्किट

स्‍नैक्‍स वेज

चाय के साथ बिस्किट खाने के शौकिन हैं तो घर में ही बना सकते हैं ये जीरा बिस्किट. जानें क्या है तरीका...

Servings
2 - 4
★ 3.8
Rating
43 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा, नमक और बेकिंग पाउडर मिला लें. और इसे 2 से 3 बार छलनी से छान लें.
  2. 2
    अब कड़ाही में घी डालकर इसे तब तक फेंटें जब तक यह क्रीम जैसा न हो जाए.
  3. 3
    अब घी में चीनी मिलाएं और एक बार और अच्छे से फेंटें.
  4. 4
    अब इस मिक्सर में थोड़ा-थोड़ा करके मैदा और जीरा डाल के मिलाते जाएं और आटा गूंद लें.
  5. 5
    अब गूंदे हुए आटे को 20 मिनट तक ढककर रख दें.
  6. 6
    अब माइक्रोवेव को 190 डिग्री सेल्सियस पर प्री-हीट कर लें.
  7. 7
    अब गूंदे हुए आटे की एक मोटी रोटी बेल लें. इससे बिस्किट के सांच से काट लें.
  8. 8
    तैयार बिस्किट को माइक्रोवेव ट्रे पर रखे और ओवन या माइक्रोवेव में डालें.
  9. 9
    अब ओवन या माइक्रोवेव में डालकर 190 डिग्री सेल्सियस पर जीरा बिस्किट 25 मिनट तक बेक कर लें.
  10. 10
    ओवन से जीरा बिस्कुट निकाल के 5 से 10 मिनट ठंडा करके ट्रे से निकाल लें.
  11. 11
    जीरा बिस्किट चाय के साथ खाने के लिए तैयार है.
#Jeera biscuit recipe #biscuits #eggs #butter #deseeded dates #biscuit roll #sweet dish #how to make khajuri biscuit roll #recipe in hindi #indian kitchen #indian recipe #kids loving recipe #easy to make #melted chocolate #chocolate cake #chocolate rasmal
View Full Version