घर पर ऐसे बनाएं जीरा बिस्किट

घर पर ऐसे बनाएं जीरा बिस्किट

चाय के साथ बिस्किट खाने के शौकिन हैं तो घर में ही बना सकते हैं ये जीरा बिस्किट. जानें क्या है तरीका...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 150 ग्राम मैदा
  • 75 ग्राम घी
  • 1छोटा चम्मच जीरा, आधा कप दूध
  • 1 छोटा कप नारियल बूरा, आधा छोटा चम्मच बेंकिग पाउडर

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा, नमक और बेकिंग पाउडर मिला लें. और इसे 2 से 3 बार छलनी से छान लें.
- अब कड़ाही में घी डालकर इसे तब तक फेंटें जब तक यह क्रीम जैसा न हो जाए.
- अब घी में चीनी मिलाएं और एक बार और अच्छे से फेंटें.
- अब इस मिक्सर में थोड़ा-थोड़ा करके मैदा और जीरा डाल के मिलाते जाएं और आटा गूंद लें.
- अब गूंदे हुए आटे को 20 मिनट तक ढककर रख दें.
- अब माइक्रोवेव को 190 डिग्री सेल्सियस पर प्री-हीट कर लें.
- अब गूंदे हुए आटे की एक मोटी रोटी बेल लें. इससे बिस्किट के सांच से काट लें.
- तैयार बिस्किट को माइक्रोवेव ट्रे पर रखे और ओवन या माइक्रोवेव में डालें.
- अब ओवन या माइक्रोवेव में डालकर 190 डिग्री सेल्सियस पर जीरा बिस्किट 25 मिनट तक बेक कर लें.
- ओवन से जीरा बिस्कुट निकाल के 5 से 10 मिनट ठंडा करके ट्रे से निकाल लें.
- जीरा बिस्किट चाय के साथ खाने के लिए तैयार है.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.8 (43 ratings)
3.8 avg from 43 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

घर पर ऐसे बनाएं जीरा बिस्किट एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 150 ग्राम मैदा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes