केले के कबाब स्वाद मे बेहतरीन होते हैं और व्रत के दौरान खासतौर पर खाए जाते हैं. पेश है बनाने की विधि...
Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
183 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
4-5 कच्चे केले, एक बड़ी इलायची, एक कप कुट्टू का आटा, आधा टुकड़ा अदरक का कद्दूकस किया हुआ
2 चम्मच धनिया के बीज भुने और पिसे हुए, आधा चम्मच लाला मिर्च पाउडर, आधा चम्मच नींबू का रस
1 से 2 हरी मिर्च, बारीक कटा हरा धनिया
स्वादानुसार सेंधा नमक, घी
🍳 विधि
1
केले को बड़े टुकड़ों में काट लें.
2
गैस पर एक बर्तन में थोड़ा पानी, केले, अदरक और बड़ी इलायची डालकर पकाएं.
3
जब यह सामग्री पक जाए तो इसे ठंडा करके अच्छी तरह मैश कर लें.
4
इस सामग्री में 1/4 कप कुट्टू का आटा, भुने और पिसे धनिया बीज, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, हरा धनिया, नींबू का रस और सेंधा नमक अच्छी तरह मिक्स करके गूंद लें.
5
इसके गुंदे हुए मिश्रण को थोड़ा-थोड़ा हाथों में लेकर लम्बाई में रोल कर लें, और बचे हुए सूखे कुट्टू के आटे में सारे कबाब रोल लपेट कर एक प्लेट में रख लें.
6
गैस पर एक कड़ाही में घी गर्म करें, और एक बार में 3 से 4 केले के कबाब ब्राउन होने तक चारों तरफ से फ्राई करें.
7
जब कबाब सिक जाएं तो उन्हें एक प्लेट में किचन पेपर पर निकाल लें और गर्मागर्म एंजॉय करें.
#kele ke kabab#kabab#banana#fast special recipe#snacks