केले के कबाब

केले के कबाब

केले के कबाब स्वाद मे बेहतरीन होते हैं और व्रत के दौरान खासतौर पर खाए जाते हैं. पेश है बनाने की विधि...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 4-5 कच्चे केले, एक बड़ी इलायची, एक कप कुट्टू का आटा, आधा टुकड़ा अदरक का कद्दूकस किया हुआ
  • 2 चम्मच धनिया के बीज भुने और पिसे हुए, आधा चम्मच लाला मिर्च पाउडर, आधा चम्मच नींबू का रस
  • 1 से 2 हरी मिर्च, बारीक कटा हरा धनिया
  • स्वादानुसार सेंधा नमक, घी

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- केले को बड़े टुकड़ों में काट लें.
- गैस पर एक बर्तन में थोड़ा पानी, केले, अदरक और बड़ी इलायची डालकर पकाएं.
- जब यह सामग्री पक जाए तो इसे ठंडा करके अच्छी तरह मैश कर लें.
- इस सामग्री में 1/4 कप कुट्टू का आटा, भुने और पिसे धनिया बीज, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, हरा धनिया, नींबू का रस और सेंधा नमक अच्छी तरह मिक्स करके गूंद लें.
- इसके गुंदे हुए मिश्रण को थोड़ा-थोड़ा हाथों में लेकर लम्बाई में रोल कर लें, और बचे हुए सूखे कुट्टू के आटे में सारे कबाब रोल लपेट कर एक प्लेट में रख लें.
- गैस पर एक कड़ाही में घी गर्म करें, और एक बार में 3 से 4 केले के कबाब ब्राउन होने तक चारों तरफ से फ्राई करें.
- जब कबाब सिक जाएं तो उन्हें एक प्लेट में किचन पेपर पर निकाल लें और गर्मागर्म एंजॉय करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (183 ratings)
4.3 avg from 183 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

केले के कबाब एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 4-5 कच्चे केले, एक बड़ी इलायची, एक कप कुट्टू का आटा, आधा टुकड़ा अदरक का कद्दूकस किया हुआ और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes