गुजराती खाने के शौकीनों में खांडवी खासतौर पर लोकप्रिय है. इसका खट्टा-मीठा स्वाद खासा मजेदार है. खास बात यह है कि इसमे कैलोरीज भी ज्यादा नहीं होतीं. जानिए इसके बनाने का तरीका..
Servings
2 - 4
★ 4.4
Rating
1298 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
100 ग्राम बेसन, एक कप दही, बारीक कटी हुई 2 हरी मिर्च
2 कप पानी
1/4 छोटी चम्मच हल्दी, आधा चम्मच अदरक पेस्ट
3 से 4 करी पत्ते, एक छोटी चम्मच राई, कद्दूकस किया एक बड़ा चम्मच कच्चा नारियल, बारीक कटा हरा धनिया
स्वादानुसार नमक, एक बड़ा चम्मच तेल
🍳 विधि
1
सबसे पहले दही को फेंट लें और बेसन छान लें.
2
फिर एक बर्तन में दही और बेसन को एक साथ अच्छी तरह मिक्स कर लें.
3
बेसन के घोल में पानी, हल्दी, अदरक का पेस्ट और नमक डालकर चम्मच से चलाकर अच्छे से मिलाएं.
4
अब गैस ऑन करके मध्यम आंच उस पर एक कड़ाही रखें और बेसन का घोल इसमें डालकर कड़छी (सर्विस स्पून या बड़ी चम्मच) से लगातार चलाते रहें.
5
जब बेसन का घोल गाढ़ा होने लगे तो गैस धीमी करके 8 से 9 मिनट तक घोल को पकाएं. इस दौरान इसे लगातार चलाते रहें. इतनी देर में खांडवी के लिए घोल गाढ़ा हो जाएगा.
6
घोल की मात्रा के अनुसार 2 से 3 थालियां या ट्रे लें और खांडवी के घोल को इनमें पतला-पतला फैलाएं.
7
से 10 मिनट में घोल ठंडा हो कर जम जाएगा. फिर जमी हुई परत को चाकू से 6 इंच लम्बी और 2 इंच चौड़ी पट्टियों में काट लें.
8
पट्टियों को गोल फोल्ड करके रोल तैयार कर लें.
9
अब एक कड़ाई में तेल गर्म करें. इसमें राई डालकर फ्राई करके तेल में करी पत्ता और हरी मिर्च भी भून लें.
10
फिर गैस बंद करके राई के तड़के को चम्मच से एक-एक करके सारी खांडवी पर डालें.